March 29, 2024

पांच पर दहेज का मामला दर्ज

Faridabad/Alive News : थाना सारन पुलिस ने एक महिला की शिकायत पर ससुराल पक्ष के पांच लोगो के खिलाफ  दहेज उत्पीडऩ का मामला दर्ज किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पीडि़त महिला प्रीति ने पुलिस को बताया कि उसका विवाह जनता कालोनी निवासी कुलदीप के साथ हिन्दु रीति-रीवाज के अनुसार हुआ था। शादी के बाद से ही उसके ससुरालियों ने उसे दहेज के लिए परेशान करना शुरू कर दिया था।

दहेज न देने पर कई बार उसके साथ मार-पीट की और यह बात किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पीडि़ता ने पुलिस को अपने बयान में आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की अपील की है।