April 25, 2024

डा. अनिल जैन का अपने निवास पहुंचने पर हुआ जारेदार स्वागत

Faridabad : राज्यसभा के लिए निर्वाचित होने के उपलक्ष्य में हरियाणा भाजपा प्रभारी व भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव डा. अनिल जैन का फरीदाबाद आगमन पर सबसे पहले स्वागत भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष गजेन्द्र भड़ाना (लाला) ने लकड़पुर स्थित अपने निवास पर किया। डा. अनिल जैन का अपने निवास पर पहुंचने पर गजेन्द्र भड़ाना ने स्वयं अपने हाथो से उनको बर्फी खिलाकर मुंह मिठा करवाकर उनका जोरदार स्वागत किया।

इस मौके पर उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित करते हुए डा. अनिल जैन ने कहा कि हरियाणा से उन्हें सबसे अधिक लगाव है। यहां का कार्यकर्ता मेहतनी, जुझारू व ईमानदार होने के साथ मिलनसार है। जैन ने कहा कि हरियाणा के विकास के लिए वह सदैव तत्पर रहे है और रहेंगे और हरियाणा प्रदेश में ओर अधिक विकास हो इसके लिए वह राज्यसभा में भी मांग उठायेंगे।

इस अवसर पर गजेन्द्र भडाना ने कहा डा. अनिल जैन को जो जिम्मेवारी मिली है वह उनकी मेहनत, कर्मठता व ईमानदारी का ही प्रतिफल है। उन्होंने कहा कि भाजपा में मेहनती, ईमानदार पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को सदैव मान सम्मान मिलता है जिसका जीता जागता उदाहरण डा. अनिल जैन है।

उन्होंने कहा कि हम सभी को पार्टी के बताये हुए मार्गदर्शन एवं दिशा निर्देेशों पर चलते हुए पार्टी को मजबूत बनाने का काम करना चाहिए। इस मौके पर जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा, प्रदेश महामंत्री संदीप जोशी, चेयरमैन अजय गौड, सुरेन्द्र तेवतिया, जिला परिषद के चेयरमैन विनोद चौधरी, भाजपा नेता मनोज बालियान, ब्लयू एंजिल ग्लोबल स्कूल के चेयरमैन रघुवीर भड़ाना सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।