April 20, 2024

श्रद्धाभाव से मनाई डॉ.भीमराव अंबेडकर की जयंती

Faridabad/Alive News : भारतीय संविधान के शिल्पकार सामाजिक क्रान्ति के अग्रदूत महान विचारक डॉ.भीमराव अम्बेडकर की 126वीं जयंती शहर में बड़े धूमधाम के साथ मनाई गई। अम्बेडकर जयंती पर पूर्व जोन प्रभारी बसपा मुन्नीलाल दीपिया ने बाबा साहेब को याद किया एवं श्रद्धा सुमन अर्पित किये।

इस मौके पर अपने विचार व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि डॉ. भीमराव अम्बडेकर का जीवन चुनौतियों से भरा रहा, परन्तु वह कभी विचलित नहीं हुए। उन्होंने समाजहित मे अनेक कार्य किये और समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने के साथ ही समाज में छुआछूत को मिटाने का कार्य किया।

उन्होंने कहा कि डॉ.भीमराव अम्बेडकर के जन्म दिवस पर हम सभी को संकल्प लेना चाहिए कि जोभि व्यक्ति पीडि़त होगा उसकी सम्पूर्ण संदवेनशीलता के साथ मदद की जाए।

इसके अलावा बसपा नेता रतनपाल चौहान ने जवाहर कालोनी स्थित अपने कार्यालय पर डॉ.भीमराव अम्बेकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए भीमराव अंबेडकर के संघर्ष के बारे में बताते हुए कहा कि अंबेडकर के सामाजिक क्रांति के चलते ही आज सामाजिक समरसता का माहौल बन सका है।

उन्होंने जीवन भर समाज में फैली बुराईयों को खत्म करने का भरसक प्रयास किया। उनकी बदौलत ही देश को विश्व में विशेष पहचान मिली।