March 29, 2024

कुशवाहा समाज द्वारा नशामुक्ति कार्यक्रम का आयोजन

Faridabad/Alive News : कुशवाहा समाज फरीदाबाद द्वारा सेक्टर-11 स्थित कार्यालय पर नशामुक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में राजेश चेची एसीपी क्राइम ब्रांच फरीदाबाद व ब्रह्माकुमारीज बहन पूनम जी रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाज के प्रधान ब्रह्मदेव कुशवाहा तथा संयोजन राम निवास वर्मा ने किया। कार्यक्रम में समाज के लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

कार्यक्रम में महासचिव कन्हैया लाल कुशवाहा,वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्रीकांत मौर्य, कोषाध्यक्ष कैलाश चन्द वर्मा, संजय सिंह मौर्य एडवोकेट, सचिव अमल कुशवाहा, रामजी कुशवाहा, संगठन मंत्री केदार नाथ मौर्य, डॉ. सतीश कुशवाहा, विक्रम सिंह कुशवाहा, राजेश कुशवाहा, दयानन्द प्रसाद, विशाल मौर्य, लेखक सतीश वर्मा, रंजीत कुशवाहा, देशराज, जितेन्द्र वर्मा, पवन कुशवाहा, संतोष कुशवाहा, रूपेश कुशवाहा, भोजपुरी गायक त्रिवेणी बाबू कुशवाहा आदि लोग मौजूद थे।