April 19, 2024

पृथ्वी हमारा घर है इसे स्वच्छ और हरा भरा रखे : राजेश मदान

Faridabad/ Alive News: सेक्टर-23 संजय कॉलोनी स्थित, आशा कान्वेंट स्कूल में पृथ्वी दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया। इस विशेष अवसर पर विद्यालय में प्रात:काल एक विशेष असंबली का आयोजन किया गया। अध्यापकों ने छात्रों को पृथ्वी दिवस की जानाकरी देते हुए बताया कि पृथ्वी दिवस एक वार्षिक आयोजन है। जिसे 22 अप्रैल को दुनिया भर में पर्यावरण संरक्षण के लिए समर्थन प्रदर्शित करने के लिए आयोजित किया जाता है।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों का ध्यान पर्यावरण प्रदूषण की ओर केन्द्रित किया गया। पोस्टर के माध्यम से बढ़ते हुए पर्यावरण संकट और पर्यावरण के मुद्दो को उठाकर चर्चा की गई। बच्चों ने अपनी कविताओं से इस शिक्षित कार्यक्रम को मनोरंजक बना दिया। रंग-बिरंगे ड्रेसों में बच्चे सकारात्मक ऊर्जा फैलाते हुए प्रतीत हुए।
विद्यालय के प्रिंसिपल राजेश मदान ने विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए कहा हमारी पृथ्वी हमारा घर है। इसे स्वच्छ और हरा भरा रखे और बताया कि इस वर्ष पृथ्वी दिवस की 45वीं वर्षगांठ है। पृथ्वी दिवस मनाने का तात्पर्य लोगों को पृथ्वी की सुरक्षा की ओर जागरूक करना है।