May 2, 2024

बल्ड प्रेशर बढ़ने पर खाए चाकलेट

ALIVE NEWS : अगर आपका बल्ड प्रेशर भी अक्सर बढ़ा रहता है तो दवा करने से पहले अपने खाने में इन चीजों को शामिल करें। रोजाना इन चीजों को खाएं और फर्क देखें।

रोजाना ही बीन्स खाएं। इसमें बहुत सारा फाइबर, मैग्नीशियम और पोटेशियम होता है जो बल्ड प्रेशर को कम करता है। एक कप बींस रोजाना खाएं, फायदा होगा।

पोटेशियम के सबसे बेहतरीन स्त्रोतो में से एक है केला। सुबह के नाश्ते में एक केला खाएं, बढ़ते सोडियम को कम करने में मदद करेगा और बल्ड प्रेशर नियंत्रित होगा।

दिन में एक बार दही या फिर कम वसा वाला दूध पिएं। ये भी बल्ड प्रेशर को बराबर रखेगा।

ऑस्ट्रेलिया का एक शोध बताता है कि जिन चीजों में कोकोआ का प्रयोग होता है उन चीजों को खाने से रक्त कोशिकाएं ठीक से काम करती हैं। डार्क चॉकलेट को सेवन करने से भी बल्ड प्रेशर नियंत्रित रहता है। लेकिन एक निश्चित मात्रा में चॉकलेट खाना चाहिए क्योंकि इनमें बहुत अधिक कैलोरी होती है।