March 29, 2024

श्री मैथिल ब्राह्मण सभा पंजीकृत का चुनाव सम्पन्न

Faridabad/Alive News : श्री मैथिल ब्राह्मण सभा की एक आम सभा एजीएम पूर्व निर्धारित घोषित कार्यक्रमानुसार प्रांरभ हुई। जिसकी अध्यक्षता प. आर एन शर्मा द्वारा की गयी। आम सभा में पूर्व निर्धारित बिन्दुओं, एजेण्डों पर उपस्थित लोगों ने अपने अपने विचार रखे। एजेण्डों पर विचार-विमर्श के पश्चात आम सभा में उपस्थित सभी लोगों ने संस्था के द्विवार्षिक चुनाव कराने का निर्णय लिया गया। आम सभा में चुनाव अधिकारी ने संस्था की कार्यकारिणी के सदस्यों द्वारा किये गये कार्यो का ब्यौरा लिया।

प्रधान कैलाश चंद शर्मा ने संस्था की प्रगति रिपोर्ट उपस्थित लोगों के सामने पढ कर सुनायी। तदुपरान्त संंस्था के महामंत्री प. हरी प्रसाद शर्मा ने संस्था द्वारा किये गये सभी कार्यो को विस्तार से उपस्थित लोगों के सामने रखा। संस्था के कोषाध्यक्ष प. राम बाबू पाराशर ने संस्था के पिछले दो वर्षो का पूर्ण आय-व्यय का ब्यौरा उपस्थित लोगों के सामने पढ कर सुनाया जिसे आम सभा एजीएम की मिटिंग में उपस्थित लोगों ने आय व्यय का अनुमोदन स्वीकार किया। चुनाव के लिए संस्था के संरक्षकों को सहयोग करने के लिए अपने साथ चुनाव करने के लिए लिया गया। चुनाव अधिकारी ने आम सभा में उपस्थित सदस्यों के समक्ष संस्था के सदस्यों की सूची पढ़ी जिसे आम सभा के लोगों ने स्वीकार कर लिया। उसके बाद चुनाव प्रक्रिया प्रांरभ हुई।

सर्वप्रथम प्रधान पद का चुनाव करने के लिए आम सभा ने नाम मांगा तो संंस्था के संरक्षक सुरेश मिश्रा, राकेश शर्मा, दीनदयाल शर्मा, राजवीर शर्मा ने चुनाव अधिकारी को बताया कि प्रधान पद के लिए अब तक केवल एक नाम, फार्म आया है वो है प. कैलाश चंद शर्मा का यदि और कोई सदसय प्रधान पद के लिए चुनाव लडना चाहता है तो चुनाव लड़ सकता है। काफी समय तक प्रतिक्षा करने के पश्चात कोई भी सदस्य प्रधान पद के लिए तैयार नही था अत प. कैलाश चन्द शर्मा को पुन: दो वर्ष के लिए प्रधान चुना गया। इसी प्रकार उपप्रधान के पद पर प. राम बाबू शर्मा, महामंत्री के लिए प. हरि प्रसाद शर्मा, कोषाध्यक्ष के लिए प. राम बाबू पाराशर को चुना गया। शेष कार्यकारिणी के चुनाव में चुने गये संदस्यो को अधिकार दिये गये।