April 26, 2024

कर्मचारियों ने लिया अनिश्चितकालीन हड़ताल करने का फैसला

Faridabad/Alive News : नगरपालिका कमर्कचारी संघ हरियाणा ने निगम मुख्यालय पर 53 दिन से चल रहे आंदोलन को तेज करने का फैसला लेते हुए सभी नियमित और अनियिमित कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल करने का फैसला किया है। संघ ने निगम प्रशासन व सरकार को आंदोलन का नोटिस भेज दिया है। यह ऐलान आज निगम मुख्यालय पर पिछले 53 दिनों से बैठे कर्मचारियों को संबोधित करते हुए नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास़्त्री ने किया। शास्त्री ने कहा कि निगम प्रशासन कर्मचारियों की मांगों का समाधान करने की बजाय टाल मटोल की नीति अपना रहे है। उन्होंने कहा कि संघ नवनियुक्त निगमायुक्त मौहम्मद शाइन से मुलाकात करके निगम की स्थिति से अवगत करवाएगा।

उन्होंने कहा कि संघ ने पहले 27 जनवरी से हड़ताल करने का फैसला किया था लेकिन शहर के लोगों के हितों को मद्देनजर रखते हुए व नवनियुक्त निगमायुक्त मौहम्मद शाइन को कर्मचारियों की मांगों को समझने व उनका समाधान करने के लिए संघ ने ७ फरवरी से हड़ताल करने का फैसला लिया है। आज के इस प्रदर्शन की अध्यक्षता आउटसोर्सिंग यूनियन के नेता योगेश शर्मा ने की तथा मंच का संचालन रघुवीर चौटाला ने किया। निगम कर्मचारियों के आंदोलन को सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के महासचिव सुभाष लाम्बा, जिला प्रधान अशोक कुमार, फरीदाबाद ब्लॉक के वरिष्ठ उपप्रधान करतार सिंह, सीआईटीयू के राज्य नेता विजय झा, लालबाबू, निरंतर पाराशर ने भी हजारों मजदूर और कर्मचारियों की ओर से निगम कर्मचारियों की मांगों व आंदोलन का पुरजोर समर्थन कर दिया है।

नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के जिला वरिष्ठ उपप्रधान गुरचरण खांडिया, जिला सचिव नानक चंद खैरालिया, सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान बलवीर सिंह बालगुहेर, ड्राइवर यूनियन के प्रधान परसराम अधाना, वेद भड़ाना, सीवरमैन यूनियन के प्रधान सुभाष फेंटमार, वॉटर सप्लाई यूनियन के प्रधान रामकिशोर त्यागी ने चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक 688 कर्मचारियों को निगम रोल पर रखने, इको ग्रीन कंपनी के द्वारा घर-घर से कूड़ा उठाने का काम शुरू करने के बाद बेरोजगार हुए सफाई कर्मचारियों को नौकरी देने, ईएसआई, ईपीएफ का लाभ देने दैनिक वेतन भोगी व अनुबंधित आधार पर लगे कर्मचारियों को नियमित करने, समान काम-समान वेतन देने, 14.29 प्रतिशत बढ़ोत्तरी का एरियर देने, 22 टयूबवैल ऑपरेटर व सीवरमैनों को डयूटी पर लेने, सफाई कर्मचारी व सीवरमैनों की भर्ती करने, सांतवे वेतन आयोग का एरियर देने की मांगों का समाधान नहीं होगा तब तक आंदोलन निरंतरता में जारी रहेगा।

आज के प्रदर्शन में सतपाल मेंढ़वाल, संदीप रंगा, सतीश पहलवान, योगेश शर्मा, राजू मंढोतिया, कृष्ण चिंडालिया, रंजीत शुक्ला कर्मी नेता रघुवीर चौटाला, देवेन्द्र मंझावली, सतीश पहलवान, रंजीत शुक्ला, योगेश शर्मा, जगदीश बालगुहेर, बल्लू चिंण्डालिया, प्रेमपाल, सुमित चिण्डालिया, राजू मंढोतिया, कृष्ण चिण्डालिया, देशराज डाबर, सुदेश कुमार, अनिल भंडारी, धर्म सिंह मुल्ला, राजबीर चिण्डालिया, जयसिह उज्जीनवाल, विरेन्द्र भंडारी, महिला नेता माया, ज्ञानवती, शंकुतला, कमलेश, ममता, बृजवती सहित सैकड़ों कर्मचारी शामिल थे।