April 26, 2024

सेक्स पार्टी में हर लड़की को 4000 डॉलर दिए जाते है राज छुपाए रखने के लिए

इंटरनेशनल डेस्क 1 अप्रैल : हमेशा विवादों में रहने वाले नॉर्थ कोरियन तानाशाह किम जोंग फिर से चर्चा में है। साउथ कोरियन न्यूजपेपर चोशुन की एक रिपोर्ट के मुताबिक, किम के ‘प्लेजर स्क्वैड’ में नई लड़कियों की भर्ती की जा रही है। बता दें कि ये लड़कियां ‘सेक्स पार्टियों’ में तानाशाह और बड़े ऑफिसर्स को एंटरटेन करती हैं। पुराने लीडर और तानाशाह के पिता किम जोंग इल ने इस ग्रुप की शुरुआत की थी। सेक्स गेम के लिए इस्तेमाल…

नोर्थ कोरिया के पूर्व तानाशाह किम जोंग इल की 2011 में मौत के बाद इस ग्रुप को बंद कर दिया गया था। लेकिन, 3 साल का आधिकारिक शोक खत्म होने के बाद उन फिर से ‘प्लेजर स्क्वैड’ बनाना चाहता है। उसने अधिकारियों से कहा है कि लंबी और खूबसूरत लड़कियों को इस ग्रुप के लिए रिक्रूट करो। इन लड़कियों की ट्रेनिंग प्योंगयांग के किसी होटल में होगी।

o

डिफेक्टर ने बताई आपबीती
– मी-यांग नाम की एक डिफेक्टर ने भी 2010 में ‘मैरी क्लेयर’ मैगजीन को इंटरव्यू में इस सीक्रेट ‘प्लेजर स्क्वैड’ के बारे में बताया था। दो साल तक किम जोंग इल के लिए काम करने वाली यांग भागकर साउथ कोरिया आ गई थी।
– उसने बताया कि जब वो सिर्फ 15 साल की थी, दो आर्मी ऑफिसर उसके क्लासरूम में घुसे और लड़कियों की तलाशी लेने लगे।
– उनसे से एक ने उसे अपने साथ चलने को कहा।
– मी-आंग की फैमिली से लेकर स्कूल रिकॉर्ड तक की जांच की गई। उससे पूछा गया कि क्या उसने कभी किसी लड़के के साथ सेक्स किया है?
– पूछताछ पूरी होने के बाद उसे 10 साल के लिए किम जोंग-इल की सेक्स स्लेव बना दिया गया।
– उसे अपने परिवार से बात करने की इजाजत नहीं थी। अगर वो ऐसा करती, तो उसे मार दिया जाता।

kim-squad-cover_146194828

इसके बाद लड़कियों के साथ क्या होता है?
– 10 साल की सर्विस के बाद लड़कियों को रिटायर कर दिया जाता है। इस दौरान ज्यादातर लड़कियों की उम्र 22 से 25 के बीच होती है।
– रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसके बाद किसी एलीट गार्ड से उनकी शादी करवा दी जाती है।
– हालांकि, उनपर हमेशा कड़ी नजर रखी जाती है, ताकि वे इस सीक्रेट का खुलासा न कर दें।
– इल की मौत के बाद इस स्क्वैड की सभी लड़कियों को उनके घर भेज दिया गया था। बताया जाता है कि राज छुपाए रखने के लिए हर लड़की को 4000 डॉलर (करीब 25 लाख रु.) और गिफ्ट दिए गए। यह नॉर्थ कोरिया में किसी एवरेज फैमिली की एनुअल इनकम है।