April 23, 2024

फरीदाबाद मॉडल स्कूल ने मनाया अंर्तराष्ट्रीय भूमि दिवस

Faridabad/Alive News
फरीदाबाद मॉडल स्कूल के किडिज़ वर्ल्ड में अंर्तराष्ट्रीय पृथ्वी दिवस के उपलक्ष्य में एक विशेष सभा आयोजित की गई। सभा में प्रधानाचार्या शशिबाला ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया।

विद्यार्थियों ने प्राकृतिक संसाधनों तथा पृथ्वी को बचाने की शपथ ली। पृथ्वी को बचाने हेतू अपने विचारो को संप्रेषित करने के लिए बच्चों ने पृथ्वी दिवस से जुड़ी कविताएँ तथा प्रेरक प्रसंग सुनाए।

कार्यक्रम का मुख्य उदेश्य पृथ्वी की समस्याओ की जानकारी देना तथा पृथ्वी को सुरक्षित रखना था। अंत में प्रधानाचार्या ने छात्रो को ओर अधिक पेड़ लगाने, बिजली बचाने, पानी बचाने तथा प्राकृतिक संसाधनों को बचाने के लिए प्रेरित किया।