April 20, 2024

कर्मचारी संघ के विरोध प्रदर्शन का फेडरेशन संस्था ने किया समर्थन

Faridabad/Alive News : नगरपालिका कर्मचारी संघ द्वारा 9 मई से प्रदेशव्यापी चल रही हड़ताल को आज म्यूनिसिपल कारपोरेशन एम्पलाइज फेडरेशन ने अपना पूर्ण समर्थन दिया।

निगम मुख्यालय पर बैठे कर्मचारियों को संबोधित करते हुए फेडरेशन के प्रधान रमेश कुमार जागलान ने कहा कि 9 मई से चल रही कर्मचारियों की प्रदेशव्यापी हड़ताल को समाप्त करने के लिए सरकार संघ से बातचीत कर उनकी मांगों का समाधान करने हेतु उचित कदम उठाएं अन्यथा फेडरेशन को मजबूरन कड़े कदम उठाने पर मजबूर होगी।

आज फेडरेशन द्वारा म्यूनिसिपल आडिटोरियम से बी.के. चौक होते हुए निगम मुख्यालय तक जुलूस निकालकर नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा को समर्थन दिया। आज के विरोध प्रदर्शन की अध्यक्षता फेडरेशन के प्रधान रमेष कुमार जागलान ने की।

फेडरेशन के अध्यक्ष रमेश कुमार जागलान ने कहा कि यदि सरकार ने समय रहते संघ से बातचीत द्वारा उनकी मांगों का समाधान जल्द नहीं किया तो म्यूनिसिपल कारपोरेषन एम्पलाइज फेडरेशन हड़ताल में भी शामिल होने से पीछे नहीं हटेगा।

आज के विरोध प्रदर्शन में फेडरेशन के महासचिव महेन्द्र कुमार, वरिष्ठ उपप्रधान शाहबीर खान, कोषाध्यक्ष रण सिंह भडाना, कार्यालय यूनियन के वरिष्ठ उप प्रधान नरेश बैसला, उप प्रधान संजय हसीजा, सचिव दषरथ, संगठन सचिव अषोक ठाकुर, प्रैस सचिव अजय दुआ, मैकेनिकल यूनियन के प्रधान अतर सिंह भडाना, सचिव महेन्द्र पाल, धर्मवीर धामा, संजय चपराना, रमेश पहलवान, निरंजन ठाकुर, सीताराम शर्मा आदि ने भाग लिया।