April 24, 2024

स्टेट ताइक्वांडो में फौगाट स्कूल ने जीते चार पदक

Palwal/Alive News : डीएवी पब्लिक स्कूल में आयोजित पंद्रहवीं राज्यस्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इस प्रतियोगिता में हरियाणा प्रदेश के 20 जिलों के लगभग 600 खिलाडिय़ों ने हिस्सा लिया। फरीदाबाद जिले से लगभग पचास खिलाडिय़ों ने शिरकत की। सै. 57 स्थित फौगाट पब्लिक स्कूल के पांच खिलाडिय़ों ने इस प्रतियोगिता में सांझेदारी की जिसमें चार खिलाड़ी पदक पाने में कामयाब रहे।

निखिल त्यागी ने अंडर 45 किलोग्राम जूनियर वर्ग में रजत पदक पाया। कुलदीप 45-48 किलोग्राम ने कांस्य, हेमंत 48-51कांस्य और ओमदत्त 51-55 किलोग्राम वजन वर्ग में कांस्य पदक पाने में सफल रहे। कोच वासु शर्मा ने बताया कि स्वर्ण व रजत पदक विजेता 2-4 फरवरी 2018 शिमला, हिमाचल प्रदेश में होने वाली राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में हिस्सा लेंगे। फौगाट पब्लिक स्कूल का निखिल त्यागी भी राष्ट्रीय स्तर पर भाग लेने वाली हरियाणा की टीम का हिस्सा होगा।

फौगाट पब्लिक स्कूल के निर्देशक सतीश कुमार फौगाट ने खिलाडिय़ों की उपलब्धि पर ख़ुशी जाहिर करते हुए कहा कि फौगाट पब्लिक स्कूल के खिलाड़ी खेलों में विशेष रूचि लेकर स्कूल का नाम रोशन कर रहे हैं। सर्वांगीण विकास में खेल एक महत्वपूर्ण भूमिका अदा करते हैं। स्कूल में आयोजित सादे समारोह में सतीश फौगाट ने होनहार खिलाडिय़ों को बधाई दी और ताइक्वांडो कोच वासु शर्मा की प्रशंसा की।

इस मौके पर स्कूल प्रधानाचार्या निकेता सिंह चेयरमैन चौधरी रणबीर सिंह स्टाफ दीपचंद डागर,योगेश गहलोत, गोविन्द सिंह ज्योति भारद्वाज,पूर्णिमा,मीना,जोगिन्दर कुमार,साक्षी मिश्रा, कुनाल राजपूत,उषा सिंह ऋतू चौधरी वीना शर्मा राजबाला, सोनू हुड्डा,दीपशिखा मालिक,अनीता भट्ट ,पूनम श्रीवास्तव ,माया चौधरी, कुमकुम आदि उपस्थित थे।