April 26, 2024

आर्दश स्कूल में धुमधाम से मनाया गया वन महोत्सव

Baban/Alive News: आर्दश वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बरगट जाटान में वन महोत्सव धुमधाम से मनाया गया। इसके साथ ही पौधों के महत्व के बारे में विद्यार्थियों ने अपने विचार व्यक्त किए और भाषण प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया।

जिसमें तरूण वर्ग ने प्रथम स्थान महिमा ने, दूसरा स्थान लवजीत, तीसरा स्थान खुशी ने हासिल किया। बाल वर्ग में प्रथम स्थान अनुज, दूसरा स्थान वंशिका, तीसरा स्थान खुशी ने हासिल किया।

शिशु वर्ग में कविता गायन में प्रथम स्थान कनिष्का, दूसरा स्थान जसनप्रित व ओनी, तीसरा स्थान हार्दिक ने हासिल किया। इस मौके पर विद्यालय की प्रार्चाय वीना चावला ने विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इसके साथ ही हमारे जीवन में वृक्षारोपण के महत्व के बारे में अवगत करवाया।