April 20, 2024

महापुरुषों के बलिदान से हमें मिली आजादी : जिन्दल

 Kurukshetra/Alive News : राष्ट्रपिता महात्मा गाधीं व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर हमें उनके बताये रास्ते पर चलना चाहिए, क्योंकि सत्य ओर अहिंसा का पाठ पढ़ाने वाले गांधी ने हमेशा देश के लिए मशाल बने और वही दूसरी ओर शास्त्री ने जो नारा जवान ओर किसान के लिए दिया उसको आज भी आगे बढ़ाया जा रहा है।

हम सब को अपने जीवन में ऐसे महान पुरूषों के बताये हुए रास्ते पर चलना चाहिए। और  अपनी जिम्मेदारियों को समझ कर देश के विकास कार्यो में अपना योगदान देना चाहिए यह शब्द पूर्व सांसद नवीन जिन्दल ने कहा इस अवसर पर उनके निवास स्थान पर पर गांधी व शास्त्री जी की चित्र पर पुष्प अर्पित किये गये ओर आये हुए कार्यकर्ताओं ने महान पुरूषों के विचार साझां किये।

इस मौके पर जिंदल हाउस प्रभारी राजेश कुमार, बलदेव कल्याण, गुरविन्द्र नत्त पेहवा, अंकित गर्ग, श्याम लाल चोपड़ा, सुभाष बारना, रामकुमार सेन, खुशहाल बनी, श्याम बारवा, राकेश शर्मा, अजैब सिंह, पंकज बांगड़, बलबिन्द्र सिंह, रामकरण चिब्बा, जयसिंघ मैहारा, ओमप्रकाश बारना, जशनलाल शर्मा सुडैल, बंटी यमुनानगर, राजु, गुरदीप सिंह, ओम प्रकाश मुर्तजापुर अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने पुष्प अर्पित करते हुए विचार साझां किये।

इस मौके पर पूर्व सांसद नवीन जिन्दल के द्वारा प्रैस विज्ञप्ति में कहा गया कि गांधी जी और शास्त्री जी ने जो रास्ता देश का दिखाया उस पर चलकर ही हम अपने देश को आगे बढा सकते है नवीन जिंदल ने कहा कि गांधी ने हमेशा ही सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलकर देश को आजाद करवाने में अपनी भूमिका निभाई और वही  लाल बहादूर शास्त्री ने जय जवान जय किसान का नारा दिया जिससे देश में जवान ओर किसान की उन्नति ओर प्रगति के रास्ते पर अग्रसर हो सके। जिन्दल ने कहा कि हमें भी हमेशा सत्य का मार्ग कठिन जरूर होता लेकिन जीत हमेशा सत्य की ही होती है।