April 19, 2024

आज़ादी के अमर शहीदो को नमन कर दी श्रद्धाजंली

फरीदाबाद : आज़ादी के शहजादे संस्था ने आज स्वतंत्रता सैनानी राम प्रसाद बिस्मिल की जयंती और हरि किशन व बिसरा मुडां की पुण्य तिथि पर सैक्टर- 7ई के  पार्क में मनाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता आरडब्लूए के प्रधान अजय बहल ने की। इस मौके पर मारवाड़ी सभा व स्वामी शिवम हंस को समाज सेवा सम्मान से सम्मानित किया।

संगरक्षक वासदेव अरोड़ा ने कहा कि ऐसे महान स्वातंत्रता सैनानियों को नमन करते हुए ऐसी महान समाज सेवी संस्थाओं को सम्मानित करके हम गौरवंतित होते हैं। उन्हे जालंधर से आये स्वामी शिवम हंस की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनका यहां आना ही हमारे इस कार्य को आर्शीवाद देना है, जो प्राकृतिक से रोगों का इलाज करते हैं और उन्होने मारवाडी समाज को पुर्णतय समाज सेवा को समर्पित बताया।

समाज सेवा सम्मान से सम्मानित स्वामी शिवम हंस, राजन भाटिया व मारवाडी सभा से सुनील नेवर, हनुमान राठी, राकेश सोनी, आन्नद बागड़ी, दूर्गा मूधड़ा, मांगीलाल बिहारी, महेश भियानी, सुनील सोमानी आदि थे। इस मौके पर आर.के.शर्मा, तिलकराज शर्मा, महेश गुप्ता, महेश पाहूजा, आर.डब्लू.ए. के प्रधान अजय बहल, जितेन्द्र गुप्ता, बिनोद भियानी, अशोक राठी, जितेन्द्र नेगी, वैभव मंगल, गिरीश गुप्ता, दरेश चौधरी आदि ने विचारे रखे।