April 25, 2024

इन्दिरा गांधी जयन्ती पर फल वितरन कार्यक्रम आयोजित

Faridabad/Alive News : हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश सचिव दिनेश चंदीला एडवोकेट ने भारत की पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्रीमती इन्दिरा गांधी का जन्मदिवस फ्रेंडस कालोनी में मनाया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्व.इंदिरा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण करके किया गया। उसके पश्चात उपस्थित बच्चों को फल भी वितरित किये गये। इस अवसर पर संगठन सचिव ललित भडाना, युवा कांग्रेस के उपप्रधान नरेश गोदारा उपस्थित थे।

इस मौके पर प्रदेश सचिव दिनेश चंदीला ने कहा कि स्व. इंदिरा प्रियदर्शनी गांधी न केवल भारतीय राजनीति पर छाई रहीं बल्कि विश्व राजनीति के क्षितिज पर भी वे एक प्रभाव छोड़ गईं। उन्होंने सदैव भारत देश के हित में निर्णय लिये और भारत को बुलंदियों तक पहुंचाया।

चंदीला ने कहाकि इंदिरा गांधी भारत की चौथी और प्रथम महिला प्रधानमंत्री थीं। वो एक ऐसी महिला थीं जिसने न केवल भारतीय राजनीति बल्कि विश्व राजनीति के क्षितिज पर भी विलक्षण प्रभाव छोड़ा। इसी कारण उन्हें लौह महिला के नाम से भी संबोधित किया जाता है। आज के दिन हम सभी को उनके बताये हुए मार्गो पर चलकर देश व प्रदेश की प्रगति में सहायक बनना चाहिए।