April 26, 2024

एन.एच. चार में गाय का किया संस्कार

Faridabad/Alive News :  लिव फॉर नेशन संगठन पिछले एक वर्ष से करीब 60 गायों का संस्कार और 25 गायों का उपचार कराया। गौ माता की तस्करी रोकना व गौ माता को राष्ट्रीय पशु घोषित कराने पर कार्य कर रही है।संयोजक अनिल कौशिक व एनआईटी के अध्यक्ष अतुल वशिष्ठ ने डेयरी मालिकों से गायों को खुला न छोड़े साथ ही सरकारी बीमा कराने का अनुरोध किया। डेयरी मालिकों को गायों को खुला छोडऩे पर उनके खिलाफ सख्ती से कार्यवाही की जाए।

m-1

जवाहर कालोनी में गाय के प्रसव में सहयोग संस्था ने किया साथ ही एन.एच. चार में गाय का संस्कार में वहां के स्थानीय निवासियों ने भी किया और आगे भी संस्था को सहयोग करने का वादा किया। जिसमें मुख्य रूप से डिम्पल मेहता, दीपक कक्कड़, अनिल दत्ता, विक्की, जावेद अख्तर, नितिन सिन्हा, सोनू शर्मा, कमल जोशी, एमसीएफ से गोपाल, ललित अरोड़ा, पंकज अरोड़ा व संस्था के यतेन्द्र कौशिक, (विनित), सोनू, गजनी, निहार, रंजन, सोमवीर सेन, सुनील कौशिक, मनीष शर्मा आदि मौजूद थे।