April 27, 2024

दुनिया के हर कोने में धूमधाम से मनाई जाती है गणेश चतुर्थी: चन्द्रकांत खैरे

Faridabad/Alive News : महाराष्ट्र मित्र मंडल द्वारा आयोजित सार्वजानिक श्री गणेश उत्सव एनआईटी गाँधी कॉलोनी में बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। मंडल द्वारा 7 सितम्बर को चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के उपलक्ष्य पर चन्द्रकांत खैरे (सांसद महाराष्ट्र शिवसेना) उपस्तिथ थे। चन्द्रकांत खैरे ने बप्पा का आशीर्वाद लिया। फिर उन्होंने प्रतियोगिता में सभी बच्चों का हौसला अफजाई किया। उन्होंने बताया कि गणेश चतुर्थी की पहल लोकमान्य तिलक ने की थी क्योंकि उस समय भारत अंग्रेजी शासन की गुलामी किया करते थे और सभी हिन्दुओं को एक दरबार में एकत्रित करके एकजुट करने के लिए लोकमान्य तिलक ने पहल की।

6

चन्द्रकांत खैरे ने बताया कि आज के समय में गणेश चतुर्थी दुनिया के हर कोने में बड़ी धूमधाम से मनाई जाती है। चन्द्रकांत ने उपस्तिथ महिलाओं व बच्चों से बातचीत की उन्होंने उनसे पूछा की आप सभी महाराष्ट्र में कहा से है और यहां रहने में कैसा लगता है।

उत्सव स्थल पर राजेन्द्र पांचाल (अध्यक्ष), डीएम थोटे, गोपाल शर्मा, लोकेन्द्र बिष्ठ, राहुल लवहान, मुकेश वत्स, विकास शिवालय, सुरेंदर गजबे, विमल खंडेलवाल व महाराष्ट्र मित्र मंडल के सभी कार्यकर्ता उपस्तिथ थे।