April 24, 2024

महाराष्ट्र मित्र मंडल द्वारा श्री गणेश उत्सव का शुभारम्भ

Faridabad/Alive News : गांधी कालोनी में महाराष्ट्र मित्र मंडल द्वारा सार्वजानिक श्री गणेश उत्सव का आयोजन किया गया। 4 सितम्बर को गणपति बप्पा की पूरे जोश व ढ़ोल ताशे के साथ 5 नम्बर से उत्सव स्थल आयी। गणपति उत्सव 4 सितम्बर से 11 सितम्बर तक गांधी कॉलोनी में मनाया जा रहा है।

सुबह 10 बजे गणपति बप्पा की उत्सव स्थल पर स्थापना की गयी। इस अवसर पर सुबह की आरती गोपाल शर्मा ने अपनी पत्नी सहित की। इस मौके पर राजेन्द्र पांचाल, रवि लोटेकर, अमित पांचाल, रवि पांचाल, विलास पांचाल, अक्षय एवं महाराष्ट्र मित्र मंडल के सभी कार्यकत्र्ता उत्सव स्थल में उपस्तिथ थे।

प्रधान ने जानकारी देते हुए कहा कि 5 सितम्बर को महाराष्ट्र मित्र मंडल द्वारा रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा। 6 सितम्बर को महाराष्ट्र मित्र मंडल द्वारा संगीत कुर्सी एवं विविध खेलो का आयोजन किया जायेगा।