April 27, 2024

गौसेवा करने वाले व्यक्ति पुण्य कमाते है : सचिन शर्मा

फरीदाबाद : समाजसेवा में सदैव अग्रणीय भूमिका निभाते हुए सोम सेवा चेरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष सचिन शर्मा की गौसेवा की मुहिम दिन पर दिन आगे बढती जा रही है और इसी कड़ी में आज सैक्टर-7 से गौसेवा के लिए दो रिक्शों को रवाना किया गया। इस मौके पर पर रिक्शो को हरी झण्डी दिखाकर ऊचा गांव गौशाला के अध्यक्ष रूपेश यादव, नरेन्द्र जोशी, आरडब्लयूए सैक्टर-7 डी के प्रधान एम.सी.पाठक, जगदीश द्विवेदी उपप्रधान, आर.डी. शर्मा संस्थापक, बी.एम. धवन संयुक्त सचिव एवं ग्रो ग्रास सेवा फरीदाबाद शहरी के प्रभारी बिट्टू यादव आदि ने रवाना किया।

इस मौके पर सैक्टर-7 आरडब्लयूए के प्रधान पाठक ने कहा कि सोम प्रकाश चेरिटेबल ट्रस्ट की यह एक अच्छी पहल है और इस पहल में सभी एसोसिएशनों को अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभानी चाहिए ताकि ट्रस्ट का जो मुख्य मकसद है गौ माता को बचाना वह पूरा हो सके। इस अवसर पर सैक्टर-7डी आरडब्लयूए के पदाधिकारियों सहित ऊंचा गांव गौशाला के अध्यक्ष रूपेश यादव, नरेन्द्र जोशी, ग्रो ग्रास सेवा फरीदाबाद शहरी के प्रभारी बिट्टू यादव आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

इस मौके पर सोम प्रकाश चेरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष सचिन शर्मा ने कहा कि गौ-सेवा की प्रेरणा उन्हें अपने घर से ही मिली है और इस सेवा के लिए जन जन को जागृत करने के लिए उन्होंने इस कदम को उठाया है जिसमें समस्त समाजसेवी संस्थाएं, धार्मिक संस्थाएं सहित समाजसेवी भी उनका भरपूर समर्थन कर रहे हेै जिसके लिए वह सभी प्रशंसा के पात्र है।

सचिन शर्मा ने कहा कि गौसेवा करने वाले व्यक्ति पुण्य के भागीदारी बनते है और इस पुण्य के भागीदारी बनने के लिए आप सभी को ट्रस्ट के इस कार्य में अपना पूर्ण सहयोग देना चाहिए। इस अवसर पर ऊचा गांव गौशाला के अध्यक्ष रूपेश यादव, नरेन्द्र जोशी, एम.सी.पाठक, जगदीश द्विवेदी, आर.डी. शर्मा संस्थापक, बी.एम.धवन संयुक्त सचिव, सुरेन्द्र जोशी, नरेन्द्र जोशी, सुनील गुप्ता, राजन अग्रवाल, विजय कनौजिया, एस.के.भगत, सुभाष सलूजा, अजलि झा सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।