April 27, 2024

बाल यौन शोषण के प्रति छात्राओं को किया जागरूक

Palwal/Alive News : जिला बाल संरक्षण कार्यालय द्वारा आंचल छांया बघौला अनाथ आश्रम में रह रहे बच्चों को बाल यौन शोषण संरक्षण अधिनियम-2012 व बाल अधिकारों के प्रति जागरूकता के संदर्भ में शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संरक्षण अधिकारी सीता इंदीवर ने की।

कार्यक्रम में बाल अधिकार व यौन शोषण अधिनियम-2012 के बारे में जानकारी दी गई तथा बढते लिंग अनुपात, यौन शोषण को रोकने के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में बढते यौन शोषण, यौन उत्पीडन व उससे उभरने की जानकारी भी दी गई। उन्होंने बच्चों को अगर ऐसा कहीं होते हुए दिखे तो स्वंय का संरक्षण करने हेतु कानूनी नियम भी बताए गए।

उन्होंने कहा कि यह नियम 18 वर्ष से कम उम्र के लडके व लडकियों के लिए बनाया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि यदि किसी के साथ कहीं पर भी यौन अपराध होता है तो उसे नजरअंदाज बिल्कुल नही करना चाहिए। इस प्रकार की फब्तियों के बारे में बच्चें पहले अपने माता-पिता व शिक्षक से कहें। इसके अलावा महिला थाना, चाइल्ड हेल्पलाईन, महिला संरक्षण आदि में भी संपर्क किया जा सकता है।

कार्यक्रम में परामर्श दाता पूनम, गायत्री, ललिता व दिनेश ने भी बच्चों को बाल अधिकार के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास की परियोजना अधिकारी ने लडकियों को अपने आस-पास भु्रण हत्या व लिंग जांच को रोकने की भी शपथ दिलाई।