April 19, 2024

संपूर्ण भारत दर्शन का निचोड़ है गीता : सीमा त्रिखा

Nuh /Alive News : मुख्य सचिव हरियाणा सीमा त्रिखा ने कहा कि गीता हमें जीने का तरीका सिखाती है। जीने के लिए संतोषी होना बहुत जरुरी है तथा संतोष के साथ-साथ सपन्नता व संर्घष भी जरुरी है। उन्होंने कहा कि हमे निष्काम कर्म की प्रेरणा गीता से मिलती है। मुख्य संंसदीय सचिव सीमा त्रिखा ने यह विचार स्थानीय मेवात मॉडल स्कूल नूंह में गीता जंयती समारोह के उपल्क्ष्य में आयोजित जिला स्तरीय सैमिनार को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। उन्होंने इस मौके पर दीप प्रज्वलित कर जिला स्तरीय विचार गोष्ठी का शुभारंभ किया। उन्होंनें कहा कि गीता संपूर्ण भारत दर्शन का निचौड़ है। गीता जीने का ढंग सीखाती है। उन्होंने कहा कि पढऩे वाला जिस भाव को लेकर पढ़ता है वही भाव गीता ग्रन्थ में से निकलता है। उन्होंने कहा कि इस समारोह को मनाने का मुख्य उद्देश्य जन-जन तक गीता का ज्ञान पहुंचाना है ताकि लोग गीता का सार समझ सके।
भगवान कृष्ण ने कुरुक्षेत्र में धनुषधारी अर्जुन को गीता का उपदेश दिया था। अत: सरकार ने पूरे हरियाणा प्रदेश के सभी जिलों में गीता जयंती महोत्सव को मनाने का निर्णय लिया ताकि गीता का ज्ञान जन-जन तक पुहॅचे सके। मुख्य संसदीय सचिव ने कहा कि हरियाणा सरकार ने गीता जयंती महोत्सव मनाने का जो फैसला लिया है, इससे गीता का ज्ञान जन-जन तक पहुंचेगा और गीता जयंती के उपलक्ष्य में जो कार्यक्रम प्रत्येक जिलों में आयोजित किए गए है। इसे देखने से लोगों का गीता के प्रति मोह बढ़ेगा और समाज में आपसी भाईचारे का माहौल बनेगा। उन्होंने कहा कि आज भौतिकवाद ने बहुत कुछ दिया है, बहुत सी कलाएं सीखाई हैं, लेकिन जीवन कैसे आनंदपूर्वक जीया जाए, इस बारे में भौतिकवादी विज्ञान कुछ नहीं दे पाया। उन्होंने कहा कि भागवत गीता हमारी आस्था, श्रद्धा, भावना व गौरव है। साथ ही साथ गीता जीवन जीने की बहुत मधुर अनूठी पद्धति है। जीवन केवल समय व्यतीत करने व काटने के लिए नहीं है।
जीवन को खुश होकर जीने के साथ हमें अपने कर्म करते रहना चाहिए और फल के बारे में नहीं सोचना चाहिए। इस मौके पर मुख्य संसदीय सचिव का मुमेन्टों व शाल भेंट कर स्वागत किया गया। इस मौके पर आचार्य सत्यप्रकाश आर्य व  पंडित राजेश ने गीता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गीता हमें जीने व मरने का ढंग सिखाती है। गीता हमारे ग्रंथों में एक हीरा है, जीवन एक संग्राम है, इसलिए मनुष्यों को अपने कर्तव्य का पालन करते हुए आगे बढ़ते रहना चाहिए तथा मुनष्य को किसी भी तरह निराश नही होना चहिए तथा जीनव के अंदर कभी घबराना नही चाहिए। उन्होंने कहा कि डाक्टर हमारे शराीरिक रोगों को दुर कर सकता है लेकिन हमारे आंतरिक विकार को दुर करने में गीता ही समाधान करती है। गीता सब प्राणीयों से मिलकर रहने का संदेश देती है तथा गीता ज्ञान का अथाह सागर है यहां तक की योग का भी गीता समाधान करती है। हम कितनी भी उन्नती करें हमें सुख प्राप्त नही होता इसमें भी गीता हमें सदैव जीवन में आगें बढने की प्ररेणा देती है।
इस मौके पर अल्प संख्यक मौर्चा के प्रदेश अध्यक्ष ओरंजगजेब ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री मनोहरलाल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आज गीता जयंती समारोह पूरे प्रदेश में मनाई जा रही है। हम सब को इस ग्रंथ का आदर व सम्मान करना चाहिए। इस अवसर पर सूचना जनसंपर्क एवं भाषा विभाग हरियाणा द्वारा प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं व कार्यक्रमों के बारे में स्टॉल लगाकर विस्तार से जानकारी दी जा रही है। प्रर्दषणी में विभाग द्वारा कैश-लैस, गीता जयंंती व सरकार की अन्य कल्याणकारी योजनओं के फलैक्स भी लगाए गए है। हरियाणा की लोक कला और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत व लोक संस्कृतिक को जीवित रखने का प्रयास किया गया है। साथ ही लोक कलाओं के माध्यम से लोगों का मनोरंजन भी हो रहा है। जिला प्रशासन द्वारा विभिन्न विभागों की लगभग 20 स्टाल समारोह के प्रांगण में लगाई  गई है। जिनके माध्यम से विस्तार पूर्वक सरकार की योजानाओं की जानकारी आम-जन मानस को दी जा रही है।
सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग हरियाणा की ओर से कलाकारों ने घोड़ी नृत्य, बीन वादन, नगाड़ा तथा कच्ची घोड़ी, लम्बू मैन, जंगम आदि ने हरियाणा की कला व संस्कृति को जन-जन तक पहुॅचाया तथा लोक कलाओं से सभी दर्शकों का मन मोह लिया। इस अवसर पर मुख्य संसदीय सचिव ने मेवात मॉडल स्कूल में आयोजित जिला स्तरीय सेमीनार के बाद मेवात मॉडल स्कूल में विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रर्दशनी का निरीक्षण किया। कल 10 दिसंबर को दोपहर एक बजे भव्य पालकी शौभायात्रा निकाली जाएगी तथा सायं के समय सांस्कृतिक कार्यक्रम व पुरस्कार वित्तरण समारोह आयोजित किया जाएगा। जिसमें मुख्य अथिति के रुप में पटौदी की विधायक बिमला चौधरी होगी।
इस अवसर पर उपायुक्त मनीराम शर्मा, अतिरिक्त उपायुक्त नरेश नरवाल, नगराधीश प्रदीप अहलावत, जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी दलबीर सिंह दहिया, तहसीलदार बस्तीराम, भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेेंद्र प्रताप आर्य, भाजपा नेता संजय सिंह, नरेंद्र पटेल, चैयरमैन जहीद हुसैन, राजकुमार,ज्ञानचंद आर्य, मास्टर सफी सहित अन्य भाजपा नेता व जिला प्रशासन सहित हजारों की तादाद में दर्शक उपस्थित थे।