March 29, 2024

बी.के. हाई स्कूल में धूमधाम से मनाया गीता जयंती महोत्सव

Faridabad/Alive News : नंगला रोड़ स्थित बी.के.पब्लिक हाई स्कूल में गीता जयंती महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस कार्यक्रम में सभी बच्चो ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। छात्रों ने गीता मे दिए गए श्लोकों और शिक्षाओं का बड़ी सुंदरता से वर्णन किया। सभी छात्रों ने गीता में दिए उपदेशों और उनके गुण रहस्यों को सभी के समक्ष प्रस्तुत किया। कुछ छात्रों ने बताया कि हरियाणा के कुरुक्षेत्र नामक स्थान पर गीता ग्रन्थ का विमोचन हुआ तो यह जानकार सभी छात्रों को गर्व हुआ।

उन्होंने यह भी बताया कि श्रीकृष्ण ने अर्जुन से पहले सूर्य भगवान को गीता का सार सुनाया था छात्रों ने 5000 साल पहले गीता में दिए गए उपदेशो का आज के जीवन में भी बहुत महत्व बताया। उन्होंने कर्म, फल, भविष्य और अतीत सभी की परिभाषा दी। उन्होंने बताया कि किस तरह अच्छे कर्म का फल अच्छा और बुरे कर्म का फल हमेशा बुरा ही होता है, छात्रों द्वारा की गयी प्रस्तुति प्रशंसनीय रही। बी.के हाई स्कूल के प्रबंधक महोदय भूपेन्द्र श्योरान ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा की गीता मे दी गयी शिक्षाओं को अपने जीवन में उतारे। सरल और कर्मशील बने।

इन्ही उपदेशों से शिक्षा लेकर ही वे अपने जीवन के सही लक्ष्य को पहचानेंगे और उसे प्राप्त करने में कर्मरत रहेंगे। उन्होंने बच्चो को गीता पडऩे के लिए प्ररित किया। उन्होंने बताया कि इसी तरह की सांस्कृतिक गतिविधियों द्वारा ही हम अपनी संस्कृति से जुड़े रहेंगे और आने वाली पीढिय़ों के लिए एक आदर्श प्रस्तुत कर पाएंगे।

अत: गीता पडऩे के इच्छुक छात्रों को स्कूल की तरफ से श्रीमद भगवद गीता भेट स्वरूप दी। इस प्रकार छात्रों में शिक्षा के साथ संस्कारों का भी उदगम हुआ। स्कूल का यही लक्ष्य हैकी संस्कार और शिक्षा दोनों ही जीवन में समन्वित रहे।