April 20, 2024

श्री सिद्धदाता आश्रम की ओर से वृद्धाश्रम में कंबल भेंट

Faridabad/Alive News : श्री सिद्धदाता आश्रम की ओर से आज पाली स्थित अनादि सेवा वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गों की सहायता के लिए कंबल वितरित किए। बुजर्गों ने आश्रम सेवादारों का धन्यवाद व्यक्त किया। श्री सिद्धदाता आश्रम के अधिपति अनंतश्री विभूषित इंद्रप्रस्थ एवं हरियाणा पीठाधीश्वर श्रीमद जगदगुरु रामानुजाचार्य स्वामी श्री पुरुषोत्तमाचार्य जी महाराज के निर्देश पर सेवादारों की टीम ने आज वृद्धाश्रम के बुजुर्गों को सर्दी से बचाने के लिए कंबल प्रदान किए।

सुबह वृद्धाश्रम पहुंचे सेवादारों ने सभी बुजुर्गों को प्रणाम कर उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। गौरतलब है कि रामानुज संप्रदाय के पवित्र तीर्थ क्षेत्र श्री सिद्धदाता आश्रम एवं श्री लक्ष्मीनारायण दिव्यधाम की ओर से ऐसे चैरिटी कार्य निरंतर किए जाते हैं। जिनसे हजारों लोगों को लाभ प्राप्त होता है।

आज आश्रम की ओर से कंबल वितरण करने पहुंचे महासचिव डी सी तंवर, राजकुमार भारद्वाज, धर्म सिंह आदि का अनादि सेवा प्रकल्प के संयोजक प्रणब शुक्ला ने स्वागत किया और पूर्व में भी किए चैरिटी कार्यों के लिए आश्रम का धन्यवाद किया। उन्होंने अपने प्रकल्पों की जानकारी भी आश्रम सेवादारों को दी।