April 26, 2024

सच्चे भक्तों के वश में होते हैं भगवान : उमेशाचार्य

Faridabad/ Alive News : भक्तों के आगे परमात्मा भी बेबस नजर आते हैं। सच्ची भक्ति करने वाले भक्तों के वश में होते हैं भगवान। यह कहना कोई अतिश्योक्ति नहीं होगी। यह बात ओल्ड फरीदाबाद स्थित मोहल्ला खत्री वाडा में चल रही श्रीमद् भागवत कथा में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव प्रसंग के दौरान कथा व्यास उमेशाचार्य जी महाराज ने उपस्थित जनसमूह को कही।

उन्होंने कहा कि भक्त प्रहलाद पर जब-जब विपदाएं आई भगवान ने सदैव आगे बढ़कर उनकी मदद की। द्रोपदी के चीरहरण में भी द्रोपदी के याद करते ही उनकी लाज बचाई। यही नहीं मित्र की मदद के लिए भगवान श्रीकृष्ण उन्हें लेने के लिए अपने द्वार से नंगे पैर ही दौड़ चले थे। नृसिंह जी के भात में भगवान श्रीकृष्ण ने किस तरह का भात पहनाया यह सब हमारे धार्मिक ग्रंथ बताते हैं।

उन्होंने कहा कि आज ाक्त केवल परमात्मा के आगे क्षण भर भी समय नहीं निकाल पा रहा। भौतिकता के इस युग में व्यक्ति की व्यस्तता के कारण भारतीय संस्कृति को भूलकर पाश्चात्य संस्कृति की ओर अग्रसर हो रहा है। उन्होंने कहा कि भक्ति के अलावा व्यक्ति के जीवन में खान-पान और रहन सहन में ाी अंतर आया है।

यही कारण है कि आज हम अध्यात्मिकता और शारीरिक स्वास्थ्य के मामले में पीछे होते जा रहे हैं और वर्ष प्रति वर्ष हमारी औसत आयु भी कम हो रही है। उन्होंने श्रद्धालुओं का आह्वान किया कि वे प्रभु की भक्ति में ध्यान लगाए। मानव और मानवता के कल्याण हेतू कार्य करें ताकि परमात्मा भी उनसे खुश रहे।