March 28, 2024

गोहाना की विशाल जन रैली ने तोड़ा मंत्री और मुख्यमंत्री का रिर्कोड

Gohana/ Alive News: सामाजिक न्याय मोर्चा के तत्वाधान में नई सब्जी मण्डी गोहाना में हुई रैली ने एक विशाल जन रैली का रूप धारण कर लिया और पिछले 70 साल का रिकार्ड तोड़ दिया। मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामकिशन सैन ने अपने सम्बोधन में कहा की अति पिछड़े वर्ग की छोटी-छोटी जातियां जमात बन चुकी है। आज की रैली इस बात को सिद्ध करती है कि अति पिछड़ों को राज में काबिज होने का रास्ता तैयार कर दिया है। 70 साल की सभी राजनैतिक पार्टियोंं ने 42 प्रतिशत जनसंख्या को केवल वोट के रूप में ही प्रयोग किया है। सैन ने कहा की अगर अति पिछड़ों को राजनीति में हिस्सेदारी नही मिली तो अति पिछड़ा वर्ग दलित समाज को मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री बनाने में भी संकोच नही करेगा।

सैन ने सरकार से मांग की कि सरकार अति पिछड़े वर्ग को कर्पूरी फार्मूले के मुताबिक पंचायत राज और निकायों में 15 दिन में कोटा दें दे , वरना यह चिगांरी राजस्थान, गुजरात से होती हुई पूरे भारतवर्ष में फैल जाएगी। मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दरियाव सिंह कश्यप ने रामकिशन सैन को जननायक कर्पूरी ठाकुर का मानस पुत्र बताया। रामकिशन सैन के रूप में कर्पूरी ठाकुर जी ने छाया बनकर अवतार लिया है। मिशन चलो गांव की ओर के तहत छोटी-छोटी जातियों को जमात बनाने का जो काम किया है, उससे समाज को ताकत मिल रही है। सैन ने यह भी कहा कि मोर्चा हरियाणा के सभी 23 जिलों में कर्मचारियों और अधिकारियों के सहयोग से शिक्षा एकेडमी बनाएगा जिसकी शुरूआत 17 फरवरी को भिवानी और सोनीपत से की जाएगी। सैन ने पूरे हरियाणा से आए सभी नेताओं व पिछड़े वर्ग के लोगों का धन्यवाद करते हुए गोहाना की धरती को नमन किया।
इस रैली में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व जज जय सिंह जांगड़ा और विशिष्ठ अतिथि के रूप में सामाजिक न्याय मोर्चा की राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष सुनीता जगताप मौजूद रही। रैली की अध्यक्षता प्रदेश संरक्षक रामदिया प्रजापति ने की। अन्य सम्बोधित करने वालों में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नरेन्द्र खटकड़, लीलाराम प्रजापति, राजबीर कश्यप, शेर सिंह बेडवाल, रैली प्रभारी व जिलाध्यक्ष सोनीपत फौजी महाबीर कश्यप, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कृष्ण लाल पांचाल, कर्नल दयाराम बघेल, किशोर पांचाल, सन्तोष कश्यप, डी. आर. रोहिल्ला, प्रदेश महिला उपाध्यक्षा कृष्णा भाटी और पूरे हरियाणा के पिछड़े वर्ग के अन्य नेताओं ने सम्बोधित किया।