April 27, 2024

सरकार-पाकिस्तान से बातचीत पर लगाए विराम : मदनलाल आजाद

फरीदाबाद : आंतकवादियों के पठान कोट हमले को लेकर मदनलाल आजाद सह-संयोजक, प्रदेश भाजपा(व्यापार प्रकोष्ट) ने पाकिस्तान सरकार की निन्दा की है। उन्होंने आंतकी हमले को गलत मानते हुए कहा कि पिछले रिकोर्ड पर ध्यान दिया जाए तो जब भी भारत सरकार ने पाक से बातचीत कर समझौता करने की कोशिश की है तभी पाकिस्तान ने देश की पीठ में छूरा घोपा है, इसलिए पिछले रिकोर्ड को देखते हुए भारत सरकार को भविष्य में पाक से कोई बातचीत नहीं करनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नामात्र के प्रधानमंत्री है, वहां तो आतंकवादियों की ही सरकार है। इतना ही नहीं वहां के प्रधानमंत्री ने आंतकवादियों के सामने अपने घुटने टेक रखे है। उन्होंने कहा कि पाक में आंतकवादी खुलेआम घुमते है लेकिन पाकिस्तानी सरकार(हुकूमत)के पास अंकुश लगाने के लिए कुछ भी नही है।

उन्होंने सरकार को सुझाव देते हुए कहा कि अमेरिका की तरह भारत सरकार को भी पाक में छुपे आंतकवादियों के अड्ढ़ो पर हमला करना चाहिए और भारत को आंतकमुक्त बनाया जा सके।