March 29, 2024

युवा राजपूताना संगठन द्वारा विशाल भव्य शोभा यात्रा एवं शस्त्र पूजन का आयोजन

Faridabad/Alive News : युवा राजपूताना संगठन द्वारा विजय दशमी के पावन पर्व पर फरीदाबाद शहर में एक ऐतिहासिक भव्य शोभा यात्रा एवं शस्त्र पूजन का आयोजन किया गया। जिसकी शुरूआत संगठन ने वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप को याद करते हुए ओल्ड फरीदाबाद खेडी पुल स्थित महाराणा प्रताप अखाडे से की। जहाँ पर फरीदाबाद केसरी जगवीर पहलवान एवं उनकी टीम द्वारा आये हुए अतिथियों की अगुवाई की गई। तत्पश्चात आये हुए गणमाण्य व्यक्तियों ने हरी झण्डी दिखाकर इस ऐतिहासिक शोभा यात्रा को रवाना किया । जिसमें मुख्य रूप से डा. हरेन्द्र पाल राणा (पूर्व सदस्य हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग), ठा. अनिल प्रताप (जिला मिडिया प्रभारी भाजपा),  प्रदीप राणा (वरिष्ठ बसपा नेता),  पुष्पेन्द्र चौहान (रिडायर्ड ADC),  सुधीर चौहान (सीनियर टाउन प्लानर),  जगत सिंह एडवोकेट (जिला पार्षद), सुनील राणा (CA),  जितेन्द्र राणा (तहसील प्रभारी पतांजली योग समिति ), तरूण राणा (भाजपा नेता), बेदन सिंह (भाजपा नेता),  अजय राठौर कांग्रेसी नेता, ठा. राजा राम (वरिष्ठ इनेलो नेता),  जैजू ठाकूर (भाजपा नेता),  उमेष भाटी (भाजपा नेता),  एस.आर. रावत (अध्यक्ष राजकुल सांस्कृतिक संस्थान),  सुरेन्द्र सिंह बौहरे जी (कौराली सरपंच), संजय चौहान (टीकावली सरपंच), संजय भाटी (भूपानी सरपंच),  उदयवीर सिंह मदनावत,  एस.एस. चौहान (संपादक राजमुकुट पत्रिका), हकुम सिंह भाटी (वरिष्ठ भाजपा नेता), श्याम सिंह तवंर (अध्यक्ष क्षत्रिय विकास मंच) ,  एस. एस. चौहान (संपादक सुर्दशन न्यूज),  ईश्वर सिंह सूबेदार टीकावली एवं अन्य गणमाण्य हस्तियों ने इसका शुभारम्भ किया।

7

इस शोभा यात्रा में सैकड़ों की संख्या में बाईक, कारों एवं टैक्टरों द्वारा राजपूत युवाओं ने भाग लिया। सभी युवाओं ने संगठन के ध्वज के साथ पूरे जोश से समस्त षहर में श्री राम एवं वन्देमातरम के नारों का जयघोष किया। इस 16 किलो मीटर लम्बी फरीदाबाद की प्रथम ऐतिहासिक भव्य शोभा यात्रा का पूरे फरीदाबाद शहर में जगह-जगह स्वागत किया गया। जिसमें मुख्य रूप से गांव पहलादपुर द्वारा प्रदीप भाटी एवं उसने साथियों द्वारा, गांव अजरौंदा में वरिष्ठ समाज सेवी कुवंर बालू सिंह एडवोकेट,  सुरेश परमार, अशोक गौड़, बोनी ठाकुर एवं उनके साथियो द्वारा, एस.जी.एम. नगर (पटेल चौक) पर ठा. प्रवीन भाटी (वरिष्ठ भाजपा नेता) व उनके साथियों द्वारा, गांव सारन में ठा. डालचन्द सारन (वरिष्ठ इनेलो),  नेपाल सिंह गौर,  अनूप गौर व उनके साथियों द्वारा, डबुआ चौक पर युवा समाज सेवी भाई रोहताश शेखावत, भाई टीन्कू भाटी, भाई रवीन्द्र ठाकुर (ठाकुर केवल) व उनके साथियों द्वारा, नंगला रोड़ स्थ्ति राजपूत धर्मशाल पर युवा भाजपा नेता भाई दिलीप सिंह (बब्लू ), दिनेष चौहान, ठा. भूदेव सिंह व उनके साथियो द्वारा, चाचा चौक पर ठा. सी.बी. चौहान (भारतीय मजदूर संघ) एवं उनके साथियों द्वारा पुष्प वर्ष के साथ बड़ी धूम धाम से किया गया। शोभा यात्रा का समापन सोहना रोड़ स्थित संगठन के मुख्यालय पर किया गया।

5

इसके बाद संगठन के मुख्यालय पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। जिसमें सभी क्षत्रिया वीरों ने विधि विधान से शस्त्र पूजन किया । इस कार्यक्रम में आये हुये सभी गणमाण्य हस्तियों ने अपने-अपने विचारो से समाज का मार्गदर्शन किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित श्री सुरेन्द्र सिंह छौकर (सदस्य हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग) ने अपने विचारों से राजपूत समाज का मार्गदर्शन किया व संगठन द्वारा चलाये जा रहे राजपूत समाज के कल्याण हेतु किये जा रहे कार्यो की जम कर तारिफ की। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता  एस.पी. एस. चाहौन जी द्वारा की गई एवं मंच का संचालन संरक्षक सदस्य कुमार वीरेन्द्र गौर जी द्वारा किया गया।
अंत में संगठन के वरिष्ठ महासचिव संजीव चौहान जी द्वारा आये हुए सभी अतिथियों धन्यवाद किया और इस सफल आयोजन के लिए दिन रात मेहनत करने के लिए, राष्ट्रीय अध्यक्ष कुँवर अनिल गौड़,संगठन के राष्ट्रीय मुख्य सलाहकार कुवंर दीपक भाटी, राष्ट्रीय महासचिव खेमी ठाकुर, राष्ट्रीय सचिव जितेन्द्र जादौन, राष्ट्रीय सचिव रणजीत चौहान, राष्ट्रीय कानूनी सलाहकार कपिल चौहान, राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य जितेन्द्र चौहान, भूपेन्द्र चौहान, सरूरपुर अध्यक्ष विनोद राजपूत, बल्लभगढ टीम योगेश चौहान, दीपक राणा,  ओल्ड फरीदाबाद टीम सोनू ठाकुर, धर्मेन्द्र ठाकुर एवं संगठन की समस्त टीम का हार्दिक धन्यवाद किया।