March 28, 2024

GST से व्यापार ठप, कांग्रेसियों ने फूंका प्रधानमंत्री का पूतला

Ballabgarh/Alive News: नोटबंदी से देश की अर्थव्यवस्था चरमरा गई है। किसान मजदूर का रोजी-रोटी कमाना मुश्किल हो रहा है। परिवार का पालन-पोषण करना मुश्किल हो रहा है। नोटबंदी से आतंकवाद में और बढ़ोतरी हुई है। भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है, महंगाई बढ़ी है। इतना ही नहीं नोटबंदी के चलते लोगों ने काला धन सफेद कर लिया है। विदेशों से काला धन अभी तक नहीं आया है। यह सब भाजपा सरकार की काला धन वालों से मिलीभगत थी।

जीएसटी ने व्यापारियों का व्यापार ठप कर दिया है। यह वाक्य मोहना रोड़ स्थित पूर्व मुख्य संसदीय सचिव शारदा राठौर ने अपने कार्यालय पर भाजपा सरकार के प्रति विरोध प्रदर्शन करते हुए कहे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नोटबंदी को 8 नवंबर को 1 साल पूरा हो चुका है।

कांग्रेस इस दिन को पूरे देश में काला दिवस मना रही है। विरोध प्रदर्शन के दौरान कंाग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पूतला फूं का। शारदा राठौर ने कहा कि भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था चरमरा गई है। खुलेआम सडक़ों पर लोगों को गोली मारी जा रही है। हथियारों के दम पर लूटपाट हो रही है।

महिलाएं अपने आप को असुरक्षित समझ रही हैं। शहर में पिछले डेढ़ वर्ष में 30-35 दुकानों के ताले तोडक़र चोरी हो चुकी है। जिससे दुकानदारों में जान माल की सुरक्षा को लेकर भय का माहौल है। पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी है। इससे जनता में भाजपा सरकार के प्रति रोष है।

इस मौके पर धर्मवीर परसवाल, नंदकिशोर मंगला, राजीव गोयल, बंसी मेहता, रामकिशन तेवतिया, सुषमा यादव, राजबाला, अजय राठोर , साकिर खान, अशोक गांधी, जगदीश पूर्व पार्षद, राव राकेश सिंह, सनी बादल एनएसयूआई अध्यक्ष फरीदाबाद, जमालुद्दीन खान, ब्रह्मानंद कौशिक, नंदकिशोर मंगला, राजीव गोयल, बंसी मेहता, रामकिशन तेवतिया, सुषमा यादव, राजबाला।