April 20, 2024

मेहनतकस मजदूरों ने हरियाणा को लाया भारत के मानचित्र पर: प्रदीप राणा

शोतोकॉन कराटे फेडरेशन ने मनाया हरियाणा दिवस

Faridabad/ Alive News: सैक्टर 55 स्थित शोतोकॉन कराटे फेडरेशन ऑफ हरियाणा द्वारा संस्था के कार्यालय पर हरियाणा का जन्म दिवस केक काटकर बड़ी धूम-धाम से मनाया गया। इस मौके पर फेडरेशन के चेयरमैन प्रदीप राणा, मुख्य तकनिकी निर्देशक कराटे मास्टर गंगेश तिवारी व वरिष्ठ समाज सेवी नीरज वाजपेयी ने अपने समर्थकों के साथ एक- दूसरे को केक खिलाकर हरियाणा का जन्म दिवस हर्षोउल्लास से मनाया।
इस मौके पर चेयरमैन प्रदीप राणा ने कहा कि हम बड़े ही भागयशाली है जो हरियाणा की धरती पर निवास करते हैं जहां मेहनत मजदूरी करके यहां के लोगों ने उद्योगो के क्षेत्र में हरियाणा को भारत के मानचित्र पर ला दिया है, यह यहां के नागरिकों के लिए बड़े गर्व की बात है।
इस मौके पर कराटे मास्टर गंगेश तिवारी ने कहा कि आज हरियाणा तेजी से प्रगृति की राह पर चल रहा है और हर क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्यों को अंजाम दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि खेलों में विशेषकर बालिकांए अपना अहम योगदान दे रही हैं, इसका उदहारण खासकर हरियाणा में ही देखने को मिल रहा है। वरिष्ठ समाज सेवी नीरज वाजपेयी ने कहा कि आज हरियाणो उद्योगो के साथ-साथ शिक्षा जगत का भी हक बनता जा रहा है जहां शिक्षा की नई-नई टेकलॉजी को लाया जा रहा है जिससे हरियाणा का भविष्य सुदृढ़ और मजबूत बन सके। इस मौके पर शाहीद खान एडवोकट,मदन लाल जांगड़ा, मास्टर देवेन्द्र,योगेश ठाकुर (बोली) मनीष मोर्य,होशियार गौंछी,डा. वसीम, आजाद खान, रामू के साथ दर्जर्नों लोग उपस्थित थे।