April 20, 2024

सातवें दिन भी जारी रहा हरियाणा एनएचएम कर्मचारी संघ का धरना

Palwal/Alive News : हरियाणा एनएचएम कर्मचारी संघ का धरना सातवें दिन भी जारी रहा। धरने पर बैठे कर्मचारियों ने जमकर सरकार व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सातवें दिन धरने की अध्यक्षता प्रधान सतपाल डागर ने की। कर्मचारियों ने सोमवार को अनिश्चित कालीन हड़ताल की अनुमति के लिए सीएमओ को ज्ञापन भी सौंपा।

कर्मचारी नेताओं ने हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश की सरकार स्वर्ण जयंती मनाने पर 1700 करोड़ रुपये खर्च तो कर सकती है, लेकिन कर्मचारियों के उत्थान के लिए 200 करोड़ रुपये खर्च नहीं कर सकती।

हड़ताल पर बैठे डॉ. रुप सिंह, डॉ. चंद्रमनी, डॉ. योगाचार्य रामजीत सिंह, डॉ. प्रवेश अग्रवाल, डॉ. कुलदीप, महेश, प्रेम सिंह हुड्डा, जस्वीरी, सुमन व उर्मिला, नेपाल डागर ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि हड़ताल में जिले के 322 कर्मचारी सामिल है, जबकि जिले में कुल 344 कर्मचारी हैं, जिनमें से सात अवकाश पर चल रहे है, तीन मैरीज लीव पर है और नौ कर्मचारी ड्यूटी पर काम कर रहे है।

जिससे सरकार दबाव में है और जल्द ही सभी मांगें जरूर पूरी हो जाएंगी। मुख्य तौर पर हरियाणा के करीब 12 हजार से ज्यादा कर्मचारी सेवानियम बनाने, नियमितिकरण, समान कार्य समान वेतन और वेतन विसंगतियां दूर करने की मांग पूरी करने के लिए हड़ताल पर बैठे हैं।