March 29, 2024

हरियाणा के लोक निर्माण एवं वन मंत्री ने किया गीता जयंती कार्यक्रम का शुभारंभ

Nuh/Alive News : हरियाणा के लोक निर्माण एवं वन मंत्री राव नरवीर सिंह ने आज मेवात मॉडल स्कूल में गीता जयंती महोत्सव के शुभारंभ अवसर पर जिला स्तरीय प्रर्दशणी का उदघाटन किया। उन्होंने इस मौके पर दीप प्रज्जवलित व रिबन काटकर गीता जयंती कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर राव नरवीर सिंह ने कहा कि गीता का हमारे जीवन में विशेष महत्व है, भागवत गीता से प्रेरणा लेकर हम जीवन में कर्मयोग के मार्ग पर आगे बढ़ सकते है। उन्होंने कहा कि 51 सौ 51 वर्ष पहले भगवान कृष्ण ने कुरुक्षेत्र में गीता का उपदेश दिया और कहा कि यह हमारा सौभाग्य है कि हम इस प्रदेश में जन्में जहां भगवान कृष्ण ने गीता का उपदेश दिया। उन्होंने कहा कि गीता का ज्ञान सभी वेदों का सार है गीता धारण करने व पठन करने योग्य है तथा गीता सभी शास्त्रों का ग्रंथ है। गीता पर किसी एक का अधिकार नही है गीता पर सब का बराबर अधिकार है। उन्होंने कहा कि जो प्राणी गीता का पाठन करता है, उसके पूर्व जन्म के पाप भी धुल जाते है।
लोक निर्माण एवं वन मंत्री ने कहा कि गीता हमारे जीवन का सार है ओर हमेें भागवत गीता से प्रेरणा लेनी चाहिए तथा जीवन में अच्छे कार्य करके ईमानदारी से जीवन में आगें बढऩा चाहिए तथा राष्ट्र व देश के प्रति प्रेम होना चाहिए। उन्होंने कहा कि गीता का अमूल्य ज्ञान किसी व्यक्ति जाति व धर्म संप्रदाय के लिए न होकर संपूर्ण मानव जाति के लिए है। विश्व के जाने माने वाले चिंतको ने भी गीता संस्कारिक जीवन का सर्वश्रेष्ट ग्रंथ बताया है। उन्होंंने कहा कि आज के भू-मंडली करण के दौर में हमें विकसित देशों के सामने कर्म संस्कृति को अपना होगा। कर्म संस्कति को अपना कर ही हम अपनी व अपने समाज की तथा अपने राष्ट्र की उन्नति कर सकतें है। उन्होंने कहा कि गीता में निष्काम कर्म करने पर बल दिया गया है। निष्काम कर्म एक ऐसा दर्शन है जो कि हर प्राणी प्रत्येक समाज राष्ट्र की उन्नति का आधार हैै। उन्होंने कहा कि हमारा देश स यता ओर संस्कृति की जन्म स्थली के साथ-साथ अध्यायकि चिंतन का प्राचीनतम केंद्र है ओर भारत वर्ष हरियाणा एक ऐसा प्रदेश है, जहां न केवल ऋषि मुनियों ने अपने द्विव्य वैदिक ज्ञान से लोगों का मार्गदर्शन किया है, बल्की भगवान श्री कृष्ण ने कुरुक्षेत्र से जन मानस को गीता का ज्ञान देते हुए कर्मयोग को परिभाषित किया है।
इस मौके पर लोक निर्माण मंत्री व सोहना विधायक तेजपाल तंवर को मुमेन्टों व शाल भेंट कर स्वागत किया गया। इस मौके पर सोहना के विधायक तेजपाल तंवर ने कहा कि प्राणी को अपना जीवन व्यवस्थित करना चाहिए। भागवत गीता में भी भगवान कृष्ण ने टाईम मैजन्मेंट के बारे में बताया है कि हम ओर आप कर्तव्य को पूरी एकाग्रता से करे लेकिन उसके फल के बारे में चिंता न करें। गीता में बताई गई धर्म साधना का उद्देश्य यही है कि हम अपने जीवन में अच्छा कार्य करें। व्यक्ति को अपने जीवन के साथ-साथ दुसरों के बारे मेंं भी सोचना चहिए तथा अपने कर्तव्य का ठीक ढंग से पालन करना चाहिए। साथ ही कहा कि व्यक्ति को गीता व रामायण जैसे ग्रंथों का पठन पाठन करना चाहिए तथा गरीबों की हमेशा मदद करनी चाहिए। इस कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शणी का लोक निर्माण मंत्री व सोहना के विधायक सहित अन्य अधिकारियों ने अवलोकन किया। उपायुक्त मनीराम शर्मा ने इस मौके पर लोक निर्माण एवं वन मंत्री व सोहना के विधायक का धन्यवाद करते हुए कहा कि गीता जंयती समारोह का आयोजन सभी जिलो में मनाया जा रहा है।
यह आयोजन 10 दिसंबर तक आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह महोत्सव आमजन के लिए है। कोई भी व्यक्ति सहपरिवार इस महोत्सव का आनंद ले सकता है। उन्होंने कहा कि इस महोत्सव के माध्यम से बच्चों को भी गीता के संदेश को जानने का अवसर मिलेगा। उन्होंने बताया कि कल जिलास्तरीय सैमिनार का आयोजन किया जाएगा। जिसमें मुख्यातिथी के रुप में मुख्य संसदीय सचिव सीमा त्रिखा मुख्यातिथी होगी। इस कार्यक्रम में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग हरियाणा के लोक कलाकारों ने ढमरु, डेरु, बीन, बांसरी व नंगाडा की थाप पर मधुर धुन बिखेरते हुए पांडाल में अपनी प्रस्तुति दी तथा स्कूली बच्चों द्वारा रंगा-रंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त नरेश नरवाल, एसडीएम फिरोजपुर-झिरका अनीश यादव, नगराधीश प्रदीप अहलावात, सुशासन सहयोगी मोहित सोनी, जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी दलबीर सिंह दहिया, तहसीलदार बस्तीराम, भाजपा जिला अध्यक्षसुरेंद्र प्रताप आर्य, हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के सदस्य सरेंद्र सिंह, पवन शास्त्री, भाजपा नेता संजय सिंह,चैयरमैन जाहीद हुसैन, नरेंद्र पटेल, टेकचंद सैनी, सहित अन्य भाजपा नेता व जिला प्रशासन के अधिकारी उपस्थित थे।