April 25, 2024

बच्च्यिों के साथ घिनौनी हरकत होने से हरियाणा शर्मशार : दहिया

Kurukshetra/Alive News : सर्वजातीय सर्व खाप महापंचायत की राष्ट्रीय अध्यक्षा एवं सामाजिक कार्यकर्ता डॉक्टर संतोष दहिया ने कहा कि इतने ऊंचे पदो पर बैठे अधिकारी इस प्रकार की टिप्पणी करते है जोकि गम्भीर मामला बन जाता है क्योंकि आई जी जैसे अधिकारियों पर लोगों की रक्षा की जिम्मेदारी है यह उससे भी दुभाग्यपूर्ण है उनकी स्टेटमैंट तब आई जब हरियाणा में बच्च्यिों के साथ घिनौनी हरकत होने से हरियाणा शर्मशार हो रहा है उक्त शब्द डाक्टर संतोष दहिया ने मनजीत सिंह के निवास पर पत्रकारों से कहे।

उन्होंने कहा कि इससे हर मां बाप, भाई-बहन अपने आप को लगातार असहाय महसूस कर रहा है कानून की रक्षा करने वाले ही जब ऐसे मौको पर इस तरह की भाषा का प्रयोग कर जनता के जख्मों पर नमक छिड़कने का काम कर रहे हैं। इसी प्रकार से लोगों द्वारा चुने गए सांसद, विधायक तथा उच्चाधिकारियों की टिप्पणियां महिलाओं को लेकर आती रहती है। यही कारण है कि अपराधी महिलाओं के प्रति अपराध करने में संकोच नही करते ऐसी टिपण्णी के कारण ही अपराधियों के हौंसले बुलंद है। राष्ट्रपति अवार्ड से सम्मानित डॉ संतोष दहिया ने कहा कि इसके लिए सरकार को अधिकारियों की जिम्मेदारी फिक्स करनी होगी और उन्हे अपनी जिम्मेदारी सही ढंग से निभानी होगी। प्रत्येक गांव में एक कमेटी का गठन किया जाए जो इस प्रकार के लोगों पर नजर रखे प्रदेश में प्रतिदिन बच्चियों व महिलाओं पर हो अपराधों से अक्रोशित होते हुए उन्होंने कहा कि सरकार बच्चियों व महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने में भाजपा सरकार असफल है ऐसा होने पर महिलाए खुद मोर्चा सम्भालेगी।

इस मौके पर इस मौके पर जरनैल सिंह, राजेश कुमार, बलकार सिंह, सुखदेव सिंह, गुरदेव सिंह, प्रवीण प्रजापति, जय सिंह, कमल, मोहन लाल, बिंद्र सिंह, बिट़टू सैनी, रविंद्र धीमान, राजव धीमान, सोनी कश्यप,करनैलों देवी, बीर मति, नसीबो देवी, बाली देवी, महक, सेजल तथा सुमद रानी उपस्थित रहे।