April 25, 2024

हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विसीज एसोसिएशन की जिला इकाई ने की सांकेतिक हड़ताल

Palwal/ Alive News : पलवल सिविल अस्पताल में हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विसीज एसोसिएशन की जिला इकाई ने अपनी मांगो को लेकर दो घंटे की सांकेतिक हड़ताल की। डॉक्टरों ने सरकार से मेडिकल एसोसिएशन की मांगों को पूरा करने की मांग की। हड़ताल के कारण सिविल अस्पताल में आने वाले मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। पलवल सिविल अस्पताल में डाक्टर मांगों को लेकर हडताल पर रहे। डॉक्टर योगेश मलिक ने बताया कि उनकी मुख्य मांगे है कि डॉक्टरों को पीजी कोटा दिया जाए।

स्पेशलिस्ट चिकित्सकों को अलग से मानदेय दिया जाए तथा दस साल सेवाएं देने के बाद चिकित्सक की पदोन्नति की जाए। उन्होंने कहा कि सरकार ने डॉक्टरों की मांगों पर ध्यान नहीं दिया तो मांगो को लेकर तो 13 सितंबर को आपातकालीन सेवाएं व पोस्टमार्टम के इलावा सारा कामकाज ठप्प किया जाएगा। सरकार की तरफ से फिर भी कोई संतोषजनक जवाब नही आया या मांगे नही मानी गई तो 14 सिंतबर को सारा कामकाज पूर्णरुप से ठप्प कर दिया जाएगा। इस बीच अस्पताल में किसी भी मरीज व आम जनमानस को कोई भी परेशानी होगी तो उसकी जिम्मेवार सरकार होगी। डॉक्टरों की हडताल के चलते मरीजों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।

सिविल अस्पताल में अपनी बेटी का इलाज कराने आए दीपक ने बताया कि उनकी बेटी को पूरे शरीर पर एलर्जी हो गई। सुबह साढे सात बजे अस्पताल में आए और लाईन में लगकर पर्ची कटवाई। करीब दो घंटे में उनका नंबर आया। पर्ची बनने के बाद डॉक्टर के रूम तक गया तो पता चला कि रूम में डॉक्टर नहीं बैठे हुए है। सभी डॉक्टर सिविल अस्पताल की ओपीडी के बाहर हड़ताल पर है। अस्पताल में आए पवन ने बताया कि अपने बच्चों का इलाज कराने के लिए आए है। पता चला कि डॉक्टर हडताल पर है। उन्होंने कहा कि अस्पताल में डॉक्टरों की कमी है। सभी डॉक्टर अस्पताल में डॉक्टरों बढाने की मांग कर रहे है। सरकार को भी सिविल अस्पताल में डॉक्टर भेजने चाहिए ताकि जनता को सुविधा हो सकें।