April 19, 2024

कृष्णपाल गूर्जर के नेतृत्व में सैंकड़ो लोगों ने थामा भाजपा का दामन

Faridabad/Alive News : भारतीय जनता पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का सदैव मान सम्मान करती है उसी का प्रतिफल है कि आज भाजपा से जुडने के लिए हर वर्ग लालायित है यह उदगार केन्द्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गूर्जर ने एसजीएम नगर में आयोजित एक कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहे। इस कार्यक्रम में गूर्जर एवं विधायक सीमा त्रिखा के नेतृत्व में सैकड़ो लोगों ने भाजपा का दामन थामा।

इस अवसर पर गूर्जर ने कहा कि मान सम्मान के लिए भाजपा विश्व की सर्वश्रेष्ठ पार्टी के रूप में स्थापित है। क्योकि भारतीय जनता पार्टी में कार्यकर्ताओं को रीढ माना जाता है और उनके हर सुख दुख में पूरा ध्यान रखा जाता है। सीमा त्रिखा ने कहा कि आज जो भी पार्टी से जुडे है उन्हें मैं विश्वास दिलाती हूं कि आपको पूरा मान सम्मान सहित आपकी समस्याओं को भी दूर किया जायेगा।

उन्होंने कहा कि भाजपा का मुख्य ध्येय यही है कि जनता के सुख-दुख के भागीदार बने और उनको अधिक से अधिक सुख सुविधाएं मुहैया कराये उसके लिए पार्टी का एक-एक पदाधिकारी व कार्यकर्ता पूरी तरह से कटिबद्ध है।

इस अवसर पर चंदर नागर, सतीश टिकानिया आरडब्लयूए प्रधान सेक्टर 48 हाऊसिंग बोर्ड, अनिल शर्मा, कमल चौधरी, सुदर्शन शर्मा, अशोक प्रधान, सीता राम वर्मा, किशन चौधरी, सतपाल, धर्मपाल प्रधान, राजपाल यादव, एस पी सक्सेना, राकेश ठेकेदार, जगदीश ठेकेदार ने पार्टी की नीतियों में आस्था जताते हुए पार्टी में शामिल होने की घोषणा की।