April 27, 2024

आईडियल स्कूल में ‘रंगोली और दीयो’ से किया मां लक्ष्मी का स्वागत

Faridabad/Alive News : दयालबाग स्थित, आईडियल पब्लिक सी.सै.स्कूल में दीपावली का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर स्कूल में क्लास रूम डेकोरेशन और रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सभी छात्रों ने बढ़-चढक़र भाग लेते हुए दीपावली के पर्व को और भी खास बना दिया। दीपावली के मौके पर स्कूल में अन्तर सदन रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें हर सदन की अध्यापिकाएं और बच्चों ने मिलकर रंगोली बनाई जोकि एक सन्देश दे रही थी।

28-oct-photo-2

इस मौके पर बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं का सन्देश देते हुए रंगोली बनाई गई जोकि सभी का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित कर रही थी। स्कूल की प्रिंसीपल सुन्देश भड़ाना ने सभी क्लासों का दौरा किया और बेस्ट क्लास और बेस्ट रंगोली डिजाईन का सलेक्शन करते हुए विनर छात्र-छात्राओं को पुरूस्कृत किया। इस मौके पर ‘पटाखा विरोधी जनचेतना रैली’ स्कूल के प्रबंधक सुनील भड़ाना की देखरेख में निकाली गई। जोकि स्कूल प्रागंण से शुरू होकर लक्कडपुर, शिव दुर्गा विहार, ईरोज फ्लेट से होती हुई वापिस स्कूल में आकर खत्म हुई।

जिसमें बच्चों ने लोगों को बिना पटाखे दिवाली मनाएं, पटाखों के बदले दीप जलाओ, धरती को प्रदूषण से बचाओ, पटाखे नहीं जलाऐंगे जनहानि बचाएंगे, बंद करो पटाखे जलाना अगर नई पीढ़ी को है बचाना, पटाखे जलाकर मत करो मनमानी इससे होती है वातावरण को हानि नारे लगाने के साथ ही बैनर की मद्द से लोगों को जागरूक किया। इस अवसर पर सुन्देश भड़ाना ने सभी को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दीपावली खुशियों का त्यौहार है और सभी को खुशियां बांटे और आपस में प्रेम भाव से रहे। इस मौके पर स्कूल का पूरा स्टाफ मौजूद रहा।