April 26, 2024

एक ऐसा देश जंहा आर्मी सैलरी के बदले महिलाओं से करती है रेप

जुबा : अफ्रीकी देश साउथ सूडान की गवर्नमेंट ने अपने फाइटर्स को सैलरी के बदले महिलाओं से रेप की परमिशन दी है। इसके अलावा वे बच्चों और डिसेबल लोगों को जिंदा भी जला सकते हैं। ह्यूमन राइट्स पर यूएन की नई रिपोर्ट में ऐसे ही चौंकाने वाले दावे किए गए हैं।

क्या कहा गया यूएन रिपोर्ट में…
– यूएन रिपोर्ट में साउथ सूडान की दो साल की सिविल वॉर कंडीशन पर नजर डाली गई है।
– इसके मुताबिक, गवर्नमेंट के विरोधियों को सपोर्ट करने वाले संदिग्ध सिविलियन्स को टॉर्चर किया जाता है।
– उन्हें शिपिंग कंटेनर्स में दम घोंटकर, पेड़ों पर फांसी देकर या टुकड़े-टुकड़े कर मार दिया जाता है।
– पैरेंट्स के सामने उनके बच्चों का रेप किया जाता है और उन्हें ये देखने को मजबूर किया जाता है।
– आर्मी के सपोर्ट वाले कुछ आर्म्स फाइटर्स सैलरी के तौर पर मवेशियों को अपने साथ ले जाते हैं।
– पर्सनल प्रॉपर्टी चुराते हैं और महिलाओं और बच्चों को बंधक बनाकर रेप करते हैं।

क्या बोले ह्यूमन राइट्स चीफ?
– यूएन ह्यूमन राइट्स चीफ जाएद राद अल-हुसैन ने बताया, “रेप और गैंगरेप के नंबर्स सिर्फ एक रिपोर्ट का हिस्साभर है।”
– “दुनिया में ह्यूमन राइट्स की ये सबसे खराब स्थिति है। आतंक और हथियारों की लड़ाई के लिए रेप का इस्तेमाल हो रहा है।”
– यह रिपोर्ट यूएन की टीम ने साउथ सूडान में अक्टूबर से जनवरी तक रहकर तैयार की है। उन्होंने इसके लिए ‘स्टेट एक्टर्स’ को जिम्मेदार माना है।

दो साल की सिविल वॉर में मारे गए 50 हजार
– यूएन के एक सीनियर अफसर ने बताया, “यहां बीते दो साल की सिविल वॉर में अब तक 50 हजार लोगों की मौत हो चुकी है।
– बता दें कि प्रेसिडेंट सल्वा कीर व उनके सहायक वाइस-प्रेसिडेंट रीक माचर के बीच 2013 में राजनीतिक विवाद शुरू हुआ था।
– इससे दोनों को सपोर्ट करने वाली जातियों के बीच हिंसा शुरू हो गई।
– हिंसा के चलते 50,000 लोग मारे गए। 22 लाख लोग विस्थापित हो गए हैं।
– साथ ही सूखे के कारण अकाल की स्थिति पैदा हो गई है।

कहां है साउथ सूडान?
– साउथ सूडान दुनिया का सबसे नया देश है। यह अफ्रीकी महाद्वीप के सेंटर में मौजूद है।
– छह देशों की सीमा से सटा है। नेचुरल ऑयल के लिहाज से यह एक संपन्न देश है।
– 2011 में सूडान से अलग होने के बाद यहां सिविल वॉर के हालात बने हुए हैं। यह दुनिया के सबसे कम विकसित इलाकों में शामिल है।