April 20, 2024

भारतीय पंचनद सेना ने मनाया होली पर्व

Faridabad/Alive News : भारतीय पंचनद सेना ने होली मिलन समारोह का आयोजन कर एक दूसरे को गुलाल लगाकर इस पावन पर्व को धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष टेकचंद नंद्राजोग, महासचिव स. कुलदीप सिंह साहनी, नरेश मेहता, हर्ष दीवान, विकास मदान, संदीप चोपडा, गौरव सहगल, पारस सेतिया, राजीव गोयल, इन्दू सेतिया, कनिका सहगल, दीप्ती दीवान, रिना गोयल, सुगन्धा मेहता, रवि मदान आदि ने एक दूसरे को होली की मुबारकबाद दी और होली पर गुलाल लगाया।

इस अवसर पर सेना के जिलाध्यक्ष टोनी पहलवान एवं महासचिव स. कुलदीप साहनी ने कहा कि होली रंगो का पर्व है, और यह हमारी एकता व भाईचारे का प्रतीक है। जिस तरह से रंग एक दूसरे में घुलमिल कर एक जैसे हो जाते है उसी तरह हमें भी आपस में घुलमिल कर रहना चाहिए और एक दूसरे के सुख दुख में पुरी भागीदारी निभानी चाहिए। उन्होंने कहा कि होली पर्व पर हम सभी को इस बात का प्रण करना है कि हम पुराने गिले-शिकवे भूलकर एक दूसरे को गले लगाये और प्रेम व सौहार्द के इस होली पर्व पर देश, प्रदेश व जिले की उन्नति में सहायक बने।

इस अवसर पर महिलाओं ने भी अपने अपने सम्बोधन में होली पर्व को भाईचारे व आपसी प्रेम व सौहार्द का प्रतीक बताया और कहाकि कि महिलाएं आज सशक्त एवं मजबूत हुई है तो उसका श्रेय माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी केा जाता है। जिनके नेतृत्व में देश में महिलाओं को जो सम्मान मिला है उससे महिला पूरी तरह से निर्भिक एवं निडर है और आत्मरक्षा करने में भी पूरी तरह से सक्षम है। उन्होंने सभी महिलाओं को होली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी।