April 26, 2024

सशक्त फैसले लेने वाली प्रधानमंत्री थी इंदिरा गांधी : आनन्द कौशिक

फरीदाबाद : फरीदाबाद के पूर्व विधायक आनन्द कौशिक ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय इंदिरा गांधी देश की पहचान एक शक्तिशाली महिला नेता के रूप होती है, उन्होने देश की एकता और अखंडता को बनाये रखने के लिए अनेेक साहसी कदम उठाये। उनके फैसलों की बदौलत ही देश में आतंकवाद पर लगाम कसी जा सकी थी।

जिसका खामियजा उन्होने अपनी जा देकर चुकाया। उपरोक्त कथन पूर्व विधायक आनन्द ने सैक्टर-9 स्थित अपने कार्यालय पर पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 98वीं जयंती मनाये जाने के अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं और समर्थको को सम्बोधित करते हुए कहे।

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव बलजीत कौशिक, नगर निगम पार्षद अनिल शर्मा, सैक्टर-7 आरडब्ल्यूए के प्रधान गोल्डी बरेजा, मिलहार्ड कालोनी के प्रधान रणधीर फागना, सैक्टर-4 पटेल नगर के प्रधान हरीलाल गुप्ता, सत्यनारायण शर्मा सीही, जयकिशन मुदगल अजरोंदा, मौहम्मद मुखत्यार संत नगर, जयभगवान भारद्वाज, डा. पी.वी. पाठक, कृष्ण मुरारी, जे.पी. शर्मा, मनोहर अरोडा, सरदार भुपेन्द्र सिंह, जयराम, रोहताश शर्मा आदि गणमान्य लोग विशेष रूप से मौजूद थे।

कौशिक ने कहा कि इंदिरा गांधी ने भारत देश की एकता को बनाये रखने के लिए कई साहसपूर्ण फैसले लिए जिनकी वजह से देश के टुकडे होने से बच गए थे। इन्ही साहसी फैसलो के कारण ही उनको अपनी जान भी गवंानी पडी थी। हमे इंदिरा गांधी के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। हमेशा क्रियाशील और दिमाग को स्थिर रखना चाहिए ताकि हम उसका सही और अधिक प्रयोग करके अच्छे कार्यो को अंजाम दे सके।