April 25, 2024

उद्योगमंत्री विपुल गोयल ने वासदेव अरोड़ा को भाजपा में किया शामिल

Faridabad/Alive News : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वासदेव अरोड़ा ने भाजपा की नीतियों और कार्यशैली में आस्था रखते हुए अपने हजारों समर्थकों के साथ भाजपा का दामन थामा। उनको पार्टी में शामिल कराने के लिए हरियाणा के उद्योग मंत्री विपुल गोयल स्वयं मौजूद रहे और पार्टी जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने अरोडा को भाजपा का चुनाव चिन्ह वाला पटका पहनाकर विधिवत् पार्टी में शामिल किया।

इस मौके पर उनके साथ पहुंचे युवा बीजेपी नेता अमन गोयल का भी कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस अवसर पर विधायक मूलचन्द शर्मा के भाई और व्यापारी नेता टेपरचंद शर्मा, वजीर डागर, बीजेपी नेता राजेश नागर, सुरेंद्र शर्मा, पार्षद नरेश, पार्षद कुलबीर तेवतिया समेत भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने कहा कि भाजपा ही एक मात्र ऐसी पार्टी है जहां हर कार्यकर्ता को पूरा मान-सम्मान दिया जाता है। अरोडा अब विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के अभिन्न अंग बन गए हैं। उन्हें खुशी है कि अरोड़ा जैसे कर्मठ, जुझारू लोग उनकी पार्टी आ रहे हैं।

गोयल ने कहा कि वासदेव अरोड़ा ने भाजपा में शामिल होकर अच्छा कदम उठाया है। इस अवसर पर मंत्री विपुल गोयल ने समारोह में मौजूद क्षेत्र के महत्वपूर्ण लोगों को विश्वास दिलाया कि क्षेत्र का चहुंमुखी विकास किया जा रहा है, और वासदेव अरोड़ा के सहयोग से अब विकास और तेज किया जाएगा।

इस अवसर पर सैक्टर-9 से आर.सी. कटोच, सुरेन्द्र शर्मा (बॉवी भाई), सुनील बक्शी, हरीशचन्द्र आजाद, समाजसेवी आर.एस. गांधी, चौ. चांद सिंह, जगदीश वर्मा, आर.एस. डागर, अवतार मित्तल, सुरेश बंसल (टीपू), लालाराम डागर, बी.डी साहगल, नरेश नागर, महेन्द्र सिंह, अशोक तेवतिया, धमेन्द्र सिंदवानी, आर.डी शर्मा, सागर भल्ला, बीनू भल्ला, नीरज मिगलानी, एस.सी. भाटिया, नरेश अरोड़ा, वेद अरोडा, दीपक अरोडा, नरेश हांडा, सोनी पंजाबी, संजय गोयल, हर्ष सचदेवा, सरदार चरणजीत सिंह, अनिल आर्य, विजय शर्मा एवं भारी संख्या में समर्थक मौजूद थे।