April 27, 2024

रैली द्वारा लोगों को मतदान के लिए किया प्रेरित

Faridabad/Alive News : डी.ए.वी शताब्दी कॉलेज में आयोजित मतदाता जागरूकता रैली को  प्रिंसिपल डॉ. सतीश आहूजा हरी झंडी दिखा कर रवाना किया |

इस अवसर पर कॉलेज के सभी विंग के छात्र- छात्राओं को सम्बोधित करते हुए प्रिंसिपल डॉ. सतीश आहूजा ने देश के लोकतान्त्रिक प्रणाली में चुनाव के महत्व एवं हमारी भागीदारी के बारे में चर्चा की | उन्होंने स्वीप(सिस्टमेटिक वोटर्स एजुकेशन एंड पार्टिसिपेशनद्ध) कार्यक्रम के बारे में विस्तार से बताया |

कॉलेज के विभिन्न विंग एन.एस.एस(छात्र), ए.एन.एस.एस (छात्रा), एन.सी. सी(छात्र), ए.एन.सी.सी (छात्रा), यूथ रेडक्रॉस (छात्राएं), वीमेन सेल,  जियोग्राफी सेल  एवं क्लब व सोसइटी के लगभग 4०० छात्र-छात्राओं ने भाग लिया |

डॉ. नरेंद्र दुग्गल के निर्देश में रैली कॉलेज कैंपस से स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स गवर्नमेंट स्कूल होते हुए 3 नंबर मार्किट के आस-पास से निकाली गयी | पोस्टर व स्लोगन के माधयम से चुनाव में भागीदारी एवं मतदाता शिक्षा के बारे में लोगों को जागरूक  किया गया | इस रैली का मुख़्य उदेश्य लोगों को चुनाव के बारे में जागरूक कर राष्ट्रहित में अपना योगदान करना है |

इस रैली में विश्व पर्यावरण संरक्षण दिवस को ध्यान में रखते हुए डॉ. विजयवन्ति के नेतृत्व में जियोग्राफी सेल द्वारा पर्यावरण संरक्षण का सन्देश भी दिया गया |

इस मौके पर कॉलेज के विभिन्न विंग, क्लब और सेल के इचार्ज और कन्वीनर डॉ. सुनीति आहूजा, मुकेश बंसल, डॉ. नरेंदर दुग्गल, डॉ. विजयवन्ति, डॉ. दिव्या त्रिपाठी, रवि कुमार, डॉ. वनिता सपरा, अंजलि मनचंदा, उर्वशी सपरा, आनंद  सिंह, सरोज कुमार, प्रमोद कुमार, प्रिय कपूर आदि ने भाग लिया |