March 29, 2024

दीपावली कालोनी में इंटरलॉक टाईलों का कार्य शुरू

Faridabad/Alive News : वार्ड-25 स्थित दीपावली कालोनी गली-9 में इंटर लॉक टाईलवाने के कार्य का शुभारम्भ नगर निगम पार्षद मुनेश भड़ाना और समाजसेवी एवं पार्षद पति रवि भड़ाना द्वारा किया गया। इस मौके पर मुनेश भड़ाना ने लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री घोषणा फण्ड द्वारा इंटरलॉक टाईलों का कार्य संभव हो पाया है।

मुनेश भड़ाना और रवि भड़ाना ने आभार व्यक्त करतजे हुए कहा कि केन्द्रीय राज्य मंत्री चौ.कृष्णपाल गुर्जर और डिप्टी मेयर देवेंद्र चौधरी के अथक प्रयासों के कारण दीपावली कालोनी में इंटरलॉक टाईले और वार्ड में विकास का कार्य संभव हो पाया है। इस मौके पर उन्होंने नारियल फोडक़र कार्य का शुभारम्भ किया। वहीं कालोनीवासियों ने फूल मालाओं से पार्षद का स्वागत किया।

इस मौके पर रूप हंसा रावत, सतीश पंडित, देवेन्द्र प्रधान, बीडी प्रधान, राम वीर प्रधान, मन्नू दुबे, दलित प्रधान, मनोज दुबे, जीतेन्द्र भाटी, गोपाल पाण्डेय, सुनीता देवी, किशन प्रसाद, सुधीर चंद, जय प्रकाश, दिन बंधू, तारा देवी, मनोज कौर, राम चन्द्र गोपी, संजय पासवान, बिमला देवी, टोनी, उर्मिला देवी, सकीला बानो, श्याम सिंह, मंजू देवी, श्रीकिशन, विमल विश्वास, विश्वम्भर साह व् सभी कॉलोनीवासी मौजूद रहे।