April 25, 2024

इशिता भाटिया बनी मिसेज एथेनिक फरीदाबाद

Faridabad/Alive News :  स्टार बज्ज इवेंट संस्था द्वारा आयोजित मिसेज इंडिया एथेनिक फरीदाबाद में इशिता भाटिया विजेता चुनी गई। वहीं दूसरे नंबर पर अनुश्री चांदना को मिसेज इंडिया एथेनिक बनाया गया। दिल्ली की प्रिति ओबराय तनवर सैंकेंड रनरअप रही।

इंवेंट के बाद पत्रकारों से रूबरू होते हुए स्टार बज्ज इवेंट की संयोजिका सीमा गुम्बर ने बताया कि उनकी संस्था का कार्य महिलाओं को जागरूक कर समाज में अपनी सहभागिता निभाकर देश उत्थान में योगदान दिलाने का है ताकि महिलाएं अपने अधिकारों और कर्तव्यों को समझ सके। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में दिल्ली सहित कई जिलों की 35 महिलाओं ने हिस्सा लिया था।

मिसेज इंडिया एथेनिक चुनी गई इशिता भाटिया ने कहा कि उनका मकसद महिलाओं को अधिक से अधिक शिक्षित करना है इसके लिए महिलाओं की प्रतिभा के अनुसार उन्हें आगे बढ़ाने हेतू सघन अभियान चलाएंगी।

एक प्रश्र के उत्तर में दूसरे नंबर पर रही अनुश्री चांदना ने बताया कि आजादी के 70 साल बाद भी महिलाएं घरेलू हिंसा का शिकार हो रही हैं। वे घरेलू हिंसा से पीडित महिलाओं के लिए आवाज बुलंद करती रही हैं और यह कार्य तेजी से बदस्तूर जारी रहेगा।

इस अवसर पर डिजानर नीतू राजपूत, डा. पुनीता आहूजा, संदीप सिंघल, कमलेश शाह, सुनील गुंबर तथा राहुल वधावन विशेष रूप से उपस्थित थे।