April 16, 2024

जैन स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया क्रिसमस पर्व

Faridabad/Alive News : बल्लभगढ़ स्थित जैन विद्या मंदिर हाई स्कूल में क्रिसमस-डे बहुत ही हर्षोल्लास से मनाया गया। इस मौके पर मुख्यातिथि के रूप में संस्था के प्रधान महेश जैन और दीपक जैन मौजूद रहे। वहीं कशिश, दिव्या और अर्जुन ने क्रिसमस-डे के उपलक्ष्य में भगवान ईसा मसीह के बारे में छात्रों को बताया।

इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। विद्यार्थियों की प्रस्तुति बहुत शानदार रही, दर्शको ने उनकी प्रशंसा की। क्रिसमस के मौके पर सभी छात्रों को चॉकलेट दी गई। कार्यक्रम में संस्था के प्रधान महेश जैन ने सभी को क्रिसमस और नव वर्ष की शुभकामनाएं दी।

उन्होंने छात्रो को क्रिसमस के महत्व से अवगत कराया। इस मौके पर विद्यालय की प्रधानाचार्या रचना अद्लक्खा ने भी छात्रों को क्रिसमस की बधाई दी।