April 27, 2024

सावित्री पॉलिटेक्निक में धूमधाम से मनाया जन्माष्टमी पर्व

Faridabad/Alive News : एनआईटी नेहरू ग्राउंड स्थित सावित्री पॉलिटेक्निक फॉर वूमैन में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व धूमधाम से मनाया गया। जन्माष्टमी के पावन अवसर पर छात्राओं ने झांकियों के माध्यम से कृष्ण जी के जन्म से लेकर उनका वासुदेव द्वारा कारागार से नन्दजी के घर पहुचाना तथा श्रीकृष्ण जी के बाल्यकाल में मट्की फोड़ कर माखन चोरी करने से लेकर मथुरा जाकर कंस वध तक और श्रीकृष्ण जी के जीवन से जुड़ी लीलाओं को बहुत ही सूंदर रूप से प्रस्तुत किया।

24 August Photo-4

इसके साथ ही छात्राओ ने भगवान श्रीराधाकृष्ण जी के प्रेम को रासलीला द्वारा प्रस्तुत किया। छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम जिसमे छात्रा ने राधा कृष्ण बनकर राधा कैसे ना जले, छोटी-छोटी गईयां छोटे-छोटे ग्वाल पर नृत्य कर सभी का मनमोह लिया। पूरे कार्यक्रम का निर्देशन मैडम शुभ्रा द्वारा किया गया।

इस मौके पर प्रधानाचार्य कमलेश शाह ने बताया कि जन्माष्टमी पर्व को भगवान श्रीकृष्ण के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है। यह पर्व पूरी दुनिया में पूर्ण आस्था एवं श्रद्धा के साथ मनाया जाता है। जन्माष्टमी को भारत में ही नहीं, बल्कि विदेशों में बसे भारतीय पूरी आस्था व उल्लास से मनाते हैं। इस कार्यक्रम में पॉलिटेक्निक की सभी छात्राओं व फैकल्टी ने भाग लिया।