April 19, 2024

मैराथन दौड में नेहरू कॉलेज का जसबीर रहा अव्वल

Faridabad/Alive News : हरियाणा की स्वर्ण जयंती के उपलक्ष्य में पुलिस कमीशनरेट फरीदाबाद द्वारा दशहरा ग्राऊंड एनआईटी फरीदाबाद में सीमा त्रिखा विधायक बडखल व आस्था मोदी डी.सी.पी., एन.आई.टी. ने मैराथन दौड को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पुलिस आयुक्त डॉ.हनीफ कुरैशी द्वारा हरियाणा की स्वर्ण जयंती के उपलक्ष्य में शुरू की गई। मैराथन दौड को मुख्यातिथि सीमा त्रिखा विधायक बडखल व आस्था मोदी डी.सी.पी. एन.आई.टी. ने दशहरा ग्राऊड एनआईटी फरीदाबाद से हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।

08 Feb Photo-4A

इस मैराथन में ए.सी. नगर, राहुल कालोनी, नेहरू कालोनी, सैनिक कालोनी, एसजीएम नगर, नेहरू कॉलेज, डीएवी कॉलेज, एस.एस.सी.सै.स्कूल आदि के युवाओं व बच्चो ने भारी तादात में बढ-चढकर हिस्सा लिया। मैराथन दौड में लडकों में जसबीर नेहरू कॉलेज प्रथम स्थान पर रहे, देव निवासी पलवल दुसरे स्थान पर रहे व मनोज निवासी पाली तीसरे स्थान पर रहे।

08 Feb Photo-4B

मैराथन दौड में लडकियों में कविता एस.एस.सी.सै.स्कूल फरीदाबाद प्रथम स्थान पर रही व काजल एस.एस.सी.सै.स्कूल व संजू डीएवी स्कूल तीसरे स्थान पर रही। मुख्यातिथि ने प्रथम स्थान पाने वाले धावकों को 5100, दुसरा स्थान पाने वालों को 3100 व तीसरा स्थान वाले धावकों को 2100 रूपये का नकद पुरस्कार देकर सम्मानित कर उनकी हौसला अफजाई की।