April 19, 2024

जीवा आयुर्वेद व पंचकर्म क्लिनिक को मिली NABH की मान्यता

Faridabad/Alive News : 18 फरवरी 2018 को नेशनल एक्रिडि़टेशन बोर्ड फॉर हॉस्पिटल्स एण्ड़ हैल्थकेयर प्रोवाइड़र्स ने जीवा आयुर्वेद व पंचकर्म क्लिनिक (NABH) को हरियाणा में प्रथम मान्यता प्राप्त केन्द्र घोषित किया। इसके बारे में चर्चा करते हुए जीवा आयुर्वेद के निदेशक मधुसूदन चौहान ने बताया कि ‘‘यह मान्यता मिलना जीवा के रोगियों को जीवा आयुर्वेद द्वारा प्रदान की जा रही व्यक्तिगत चिकित्सा, त्रुटिहीन देखभाल, उच्च गुणवत्तापूर्ण सेवाओं व परिणाम देने के संकल्प को और मजबूत करता है।”
स्तरीय सेवाओं के मापदण्ड पर खरा उतरते हुए जीवा आयुर्वेद व पंचकर्म क्लिनिक द्वारा यह मान्यता प्रदान की गई। 1992 से जीवा आयुर्वेद अपने अच्छी प्रकार से सुसज्जित क्लिनिक्स में शास्त्रीय पंचकर्म चिकित्सा(NABH) की सुविधाएं प्रदान कर रहा है। यह चिकित्सा आयुर्वेदिक डॉक्टर के मार्गदर्शन में प्रशिक्षित व अनुभवी विशेषज्ञों द्वारा की जाती है।

जीवा पंचकर्म क्लिनिक में आवश्यक सर्वश्रेष्ठ उपचार, सर्वोत्तम स्वच्छता, रोगी के लिए उपयुक्त वातावरण व व्यावसायिक पारदर्शिता का नियमित रखरखाव किया जाता है। यहाँ पर 40 से अधिक विभिन्न तरह के शास्त्रीय पंचकर्म चिकित्सा की जाती है। रोगी को आवश्यकतानुसार दवाईयाँ, आहार व रुटिन संबंधी व्यक्तिगत सुझाव दिए जाते हैं।

ध्यान देने वाली बात है जीवा आयुर्वेद व पंचकर्म क्लिनिक को (NABH) प्रमाणित उत्तरी भारत का दूसरा व पूरे देश में दसवां क्लिनिक होने का गौरव मिला है। जीवा आयुर्वेद के पूरे देश में 65 क्लिनिक और हरियाणा, महाराष्ट्र, दिल्ली व उत्तर प्रदेश में 8 पंचकर्म क्लिीनिक हैं। अपने नजदीकी क्लिनिक की जानकारी के लिए विजिट करें या 0129-4040404 पर सम्पर्क करें।