April 26, 2024

जीवा स्कूल की छात्राओं ने तीरंदाज़ी में लहराया परचम 

Faridabad/ Alive News : फरीदाबाद-21बी स्थित जीवा पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने तीरंदाज़ी के क्षेत्र में स्कूल का नाम रोशन किया। फरीदाबाद के खेल परिसर में आयोजित खेल महाकुंभ में जीवा के छात्रों ने अपनी पहचान बनाई। इस खेल महाकुंभ में जि़ले के अनेक स्कूली छात्र एवं छात्राओं ने अपनी रूचि के अनुसार अलग-अलग खेल प्रतियोगिताओं में भाग लिया। चार दिवसीय इस प्रतियोगिता में बडख़ल की विधायक सीमा त्रिखा मुख्यातिथि के रूप में मौजूद रही।
यह प्रतियोगिता दो चरणों में आयोजित हुई। पहले चरण में जि़ला स्तर पर प्रतियोगिता आयोजित हुई जिसमें विद्यालय के सात छात्राओं ने भाग लिया, जिसमें से दो छात्राओं का चयन राज्य स्तर की प्रतियोगिता के लिए हुआ। राज्य स्तर पर आयोजित इस खेल महाकुंभ में भी विद्यालय की दो छात्राओं ने इस प्रतियोगिता में अपनी विद्यालय की पहचान को कायम रखते हुए रजत तथा कांस्य पदक प्राप्त किए। कक्षा आठवीं की सान्या शर्मा ने अंडर 14 इंडियन राऊंड के तहत रजत तथा कक्षा दसवीं की शिवानी मिश्रा ने अंडर 17 इंडियन राऊंड के तहत कांस्य पदक प्राप्त किए।
मुख्यातिथि सीमा त्रिखा ने स्वयं प्रदान करके दोनों छात्राओं को आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर विद्यालय के अध्यक्ष ऋषिपाल चौहान तथा उपाध्यक्षा चंद्रलता चौहान ने दोनों छात्राओं एवं कोच दीपक अहलावत को उनकी इस उपलब्धी के लिए बधाई दी एवं कहा कि प्रतियोगिताओं से ही छात्र जीवन में आगे बढ़ते हैं एवं अपने लक्ष्य तक पहुंच पाते हैं। इसके लिए केवल आवश्यकता है लगातार कठिन परिश्रम करने की।