March 29, 2024

न्यायाधीश अजय कुमार मित्तल ने किया प्रदर्शनी का अवलोकन

Palwal/Alive News : हरियाणा राज्य विधिक सेवाएं प्राधिकरण के कार्यकारी अध्यक्ष व पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति न्यायाधीश अजय कुमार मित्तल ने आज पलवल में जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के एडीआर केन्द्र का निरीक्षण किया। उन्होंने प्राधिकरण के कानूनी सहायता गृह(फ्रंट ऑफिस), स्थाई लोक अदालत व मध्यस्थता केन्द्र व मध्यस्थता केन्द्र में रामानुजन कॉलेज के दिव्यांग बच्चों व महिलाओं द्वारा लगाई गई हस्तशिल्प वस्त्रों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया।

20160819_122101

न्यायमूर्ति मित्तल ने कानूनी सहायता गृह(फ्रंट ऑफिस)में निरीक्षण के दौरान प्राधिकरण के पैनल अधिवक्ताओं द्वारा दी जा रही कानूनी सेवाओं,कानूनी जागरूकता कार्यक्रमों व शिविरों में वितरित की जाने वाली कानूनी पुस्तकों व पम्पलैट के बारे में जायजा लिया और संतोष व्यक्त किया। उन्होंने पैनल अधिवक्ताओं व मध्यस्थों(मिडियेटर) के साथ बातचीत की और उनकी समस्याएं सुनी।

न्यायमूर्ति मित्तल के आगमन पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्षा जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण मनीषा बत्रा, अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश नरेश कुमार, अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश देवेन्द्र सिंह, अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश अमित कुमार शर्मा, अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुभाष चन्द्र, अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी डॉ. परमिन्दर कौर, मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी संजय कुमार शर्मा, मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी एवं जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण की सचिव मोना सिंह,न्यायिक दण्डाधिकारी नवीन कुमार, उपायुक्त अशोक कुमार शर्मा,पुलिस अधीक्षक राहुल शर्मा व प्राधिकरण के पैनल अधिवक्तागण ने स्वागत किया।