April 25, 2024

संस्कार भारती द्वारा ‘काव्यकल्लोल समारोह’ का सफल आयोजन

फरीदाबाद : संस्कार भारती फरीदाबाद की रसखान इकाई द्वारा आयोजित काव्यगोष्ठी एवं सम्मान समारोह ‘काव्यकल्लोल’ जिसमे कार्यक्रम अध्यक्ष मदनलाल वर्मा क्रान्त, मुख्यवक्ता राष्ट्रीय कवि गजेन्द्र सोलंकी, मुख्यातिथि अनिल बेताब, विशिष्ठ अतिथि सतीश पालीवार, डॉ महेश गर्ग एवं पवन जैन, ऋचा की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम संयोजक उदितेन्दु निश्चल एवं सामोद सिंह ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्कार भारती ध्येेय गीत से की गयी, उसके उपरान्त माटी कीर्ति के द्वारा वाणी वंदन किया गया और काव्यगोष्ठी का प्रारम्भ शम्भू ठाकुर ने किया।

इसके अतिरिक्त कई जगहों से आएं कवि एवं कवित्रियों जैसे सतीश सार्थक, मीनाक्षी जिजीविषा, मीनाक्षी भसीन, अजय अज्ञात, राजदीप, अमित पुरी, कीर्ति, डॉ उमेश राठी, स्वदेश, करतार सिंह के अतिरिक्त कई कवियों का काव्यपाठ हुआ।

कार्यक्रम में मुख्यवक्ता के रूप में आए राष्ट्रीय कवि गजेन्द्र सोलंकी ने अपने विचार रखे और बताया लोगो को प्रकृतिशील बनाने की सलाह दी जिससे वो किसी भी कला से जुड़ सके। इसके अतिरिक्त संजीव, रमन, गुलशन, पंकज, सुदीप उपस्थित रहे। अनिल बेताब को संस्था द्वारा उनके साहित्य में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया।